शादी के दिन मां के लिए तड़पीं अंशुला कपूर, मंडप पर जाने से पहले लगाया खास परफ्यूम, छलके आंसू

अंशुला कपूर ने अपनी मां मोना कपूर को याद करते हुए शादी के दिन एक खास परफ्यूम लगाया. अपनी बैचलरेट ट्रिप पर अंशुला ने मां की खुशबू को दोबारा बनाने की कोशिश की. शादी के मंडप पर भी उन्होंने मां की तस्वीर लगाई थी.

Advertisement
Anshula Kapoor (Photo: Instagram @anshulakapoor) Anshula Kapoor (Photo: Instagram @anshulakapoor)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला अपनी मां मोना से कितना प्यार करती हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है. भले ही मोना आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अंशुला मां को हर दिन याद करती हैं. मां के नाम सोशल मीडिया पोस्ट लिखती हैं. अंशुला ने मां को सबसे ज्यादा याद अपनी शादी वाले दिन किया. अंशुला ने इंस्टा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इन यादों को अपने करीब रखने के लिए एक स्पेशल चीज की है. 

Advertisement

अंशुला की इमोशनल पोस्ट
अंशुला ने मां संग अपनी बचपन की तस्वीरों को शेयर किया है. शादी के दिन दुल्हन के जोड़े में वो अपनी मां की तस्वीरों को इमोशनल होकर निहारती हैं. अंशुला ने बताया उन्होंने शादी के दिन बाकी चीजों से इतर मां के करीब होने की बेचैनी थी. वो मां से सवाल पूछना चाहती थीं. दुल्हन के जोड़े में मां का रिएक्शन देखना चाहती थीं. मां को जोर से गले लगाना चाहती थीं. मां को अपने और करीब फील करने के लिए अंशुला ने सियोल में अपने बैचलरेट पर ऐसा कुछ किया जो ताउम्र उनकी यादों में रहेगा. अंशुला ने अपनी मां की यादों को परफ्यूम में बदला. अंशुला ने शादी के जोड़े में तैयार होने के बाद वो परफ्यूम लगाया. इस दौरान वो इमोशनल हुईं. कैमरा पर अंशुला की आंखों से आंसू छलके.

Advertisement

अंशुला ने कैप्शन में लिखा- लोग कहते हैं कि खुशबू यादों को ट्रिगर कराने के लिए सबसे पावरफुल होती है. इसलिए शादी से पहले मैंने सोचा, क्या कोई खुशबू फीलिंग्स को होल्ड कर सकती है? क्या ये मुझे मां के उस हग की याद दिला सकती है? क्या ये मुझे ऐसे किसी इंसान के करीब फील करा सकती है जो मेरी यादों में बसा है? मुझे अब हर छोटी-छोटी बात याद नहीं रहती. लेकिन ये पता है कि मां की बांहों में मुझे कितना सेफ फील होता था. मुझे उनके गले लगाने से मिलने वाला सुकून याद है. इसलिए अपनी बैचलरेट ट्रिप पर, जब मैं सियोल गई थी, मैंने वैसी ही खुशबू दोबारा बनाने की कोशिश की जैसी मुझे मां से आती याद थी.

''अपनी शादी वाले दिन, दुल्हन बनकर बाहर निकलने से ठीक पहले, मैंने उसे अपने ऊपर स्प्रे किया. एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे मैं फिर से उनकी बांहों से लिपट गई हूं.'' अंशुला की ये पोस्ट देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. मां के लिए एक बेटी का प्यार और उसके एहसास को पाने की तड़प साफ झलकी. 

अंशुला ने शादी के मंडप पर भी मां की फोटो लगाई थी. वो चाहती थीं शादी के दिन मां उनसे जुड़ी हर रस्म का हिस्सा रहे. अंशुला शादी के बाद पति रोहन ठक्कर संग हैप्पी लाइफ जी रही हैं. दोनों की जोड़ी पर फैंस ने प्यार बरसाया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »