'जो चरित्रवान नहीं, वो क्या समझेगा?', स्वरा भास्कर का जौहर पर कमेंट सुन बौखलाए अनिरुद्धाचार्य, लगाई क्लास

स्वरा भास्कर ने पद्मावत फिल्म के जौहर सीन की आलोचना कर विवाद खड़ा कर दिया है. इस पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने स्वरा को कड़ी प्रतिक्रिया दी है और जौहर को पवित्र चरित्र की रक्षा के रूप में बताया है.

Advertisement
Aniruddhacharya slams Swara Bhaskar (Photo: Instagram @reallyswara/aniruddhacharyajimaharaj) Aniruddhacharya slams Swara Bhaskar (Photo: Instagram @reallyswara/aniruddhacharyajimaharaj)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जौहर प्रथा के खिलाफ बयान देकर फिर से मुसीबत मोल ली है. उनके कमेंट पर विवाद गरमा गया है. स्वरा ने एक इवेंट में मूवी पद्मावत के जौहर सीन की आलोचना की थी. स्वरा के इस बयान पर अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाई है.

अनिरुद्धाचार्य को स्वरा पर आया गुस्सा 
IANS संग बातचीत में अनिरुद्धाचार्य ने कहा- पद्मावती जैसी नारियां पवित्र नारियां हैं. इन्हें सती कहा जाता है. क्योंकि वो पवित्र हैं. उन्होंने अपने चरित्र की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान दे दिया. हमें इन कथाओं से ये समझना चाहिए कि अगर जीवन से भी अधिक मूल्यवान कुछ है, तो वह है व्यक्ति का चरित्र. इसलिए जीवन चला जाए लेकिन चरित्र नहीं जाना चाहिए.

Advertisement

''तभी तो हमारे यहां कहते हैं कि राम चरित्र सुनवे को रसिया, राम लखन सीता मन बसिया. ये बात इतनी गहरी है कि उन्होंने अपने प्राणों को जाने दिया लेकिन चरित्र को नहीं. ये इतनी गहरी बात है कि इसे कोई चरित्रवान व्यक्ति ही समझ पाएगा. जो चरित्रवान नहीं है, वह इन बातों को समझेगा भी कैसे? चरित्रवान ही चरित्रवान का सम्मान करेगा.''

ये पहला मौका नहीं है जब स्वरा अपने बयानों की वजह से विवादों का सामना कर रही हों. इससे पहले भी वो अपनी स्टेटमेंट के चलते ट्रोल्स को न्यौता दे चुकी हैं. यूजर्स का कहना है कि स्वरा ने रानी पद्मावती का अपमान किया है. लोग स्वरा के रेप सर्वाइवर को रानी पद्मावती के अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए किए गए जौहर से कंपेयर करने पर नाराज हैं.

Advertisement

स्वरा पर भड़कीं मैथिली

बीजेपी की विधायक मैथिली ठाकुर ने भी स्वरा भास्कर के बयान की निंदा की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- ये बहुत ही भद्दी बात थी. उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस के साथ जितनी उल्टी बात कही है. बहुत ही बेकार बात कही है. मुझे तो लगता है अगर उन्हें इन सभी चीजों की समझ नहीं है तो बोलना भी नहीं चाहिए. या तो पहले पूरी पढ़ाई कर लें, उसके बाद बोलें.

विवाद के बीच स्वरा अपनी सफाई दे चुकी हैं. उन्होंने साफ किया कि उनके बयान को गलत पेश किया गया है. उन्होंने रानी पद्मावती का कहीं से भी अपमान नहीं किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »