'एनिमल' के बाद रणबीर कपूर बनेंगे राम, जानें कब शुरू होगी 'रामायण' की शूटिंग

रामायण पर यूं तो कई फिल्म बन चुकी है, लेकिन इस प्रोजेक्ट की चर्चा जोरों पर है. क्योंकि खबरों की मानें तो, फिल्म से रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और यश का भी नाम जुड़ा हुआ है. एनिमल फिल्म में रणबीर की एक्टिंग और डेडिकेशन की खूब तारीफ हुई. जाहिर है एक्टर अपनी आने वाली इस फिल्म में अब कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. दावा है कि इस बारे में उन्होंने खुद किसी से एयरपोर्ट पर बात की और डिटेल्स शेयर की. 

Advertisement
रणबीर कपूर रणबीर कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

रणबीर कपूर के सितारे बुलंद हैं. एक्टर एनिमल की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म का क्रेज बना हुआ है. रणबीर को जितना क्रिटीसिज्म मिला उतनी ही उनकी चर्चा भी हो रही है. लेकिन अब एक्टर नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं. एनिमल के बाद एक्टर रामायण में राम का रोल निभाते नजर आएंगे. इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. 

Advertisement

राम बनेंगे रणबीर

रामायण पर यूं तो कई फिल्म बन चुकी है, लेकिन इस प्रोजेक्ट की चर्चा जोरों पर है. क्योंकि खबरों की मानें तो, फिल्म से रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और यश का भी नाम जुड़ा हुआ है. एनिमल फिल्म में रणबीर की एक्टिंग और डेडिकेशन की खूब तारीफ हुई. जाहिर है एक्टर अपनी आने वाली इस फिल्म में अब कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. दावा है कि इस बारे में उन्होंने खुद किसी से एयरपोर्ट पर बात की और डिटेल्स शेयर की. 

सोशल मीडिया पर चली खबरों की मानें तो, फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू होगी. एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर से मुलाकात की थी. यूजर ने दावा किया है कि एक्टर ने खुद उसे बताया है कि वे रामायण की शूटिंग कब से शुरू कर रहे हैं. X यूजर ने एक के बाद एक कईं ट्वीट कर बताया कि उसकी हाल ही में एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर से मुलाकात हुई. उनके बीच एक्टर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा हुई. 

Advertisement

एयरपोर्ट पर की बात

यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इमिग्रेशन लाइन में रणबीर कपूर के आगे खड़ा होना और एनिमल और उनके अगले क्रेजी प्रोजेक्ट के बारे में बात करना कुछ ऐसा नहीं था जिसे मैंने इस बॉम्बे ट्रिप के लिए साइन अप किया था. और कितना लवली बॉय है!' 

इसके बाद एक और ट्वीट में यूजर ने खुलासा किया, 'वाह, यह तो धमाका हो गया! सभी के पूछने पर रणबीर ने कहा, 'रामायण' की शूटिंग गर्मियों की शुरुआत में शुरू होगी. मुझे यकीन नहीं है कि मुझे इससे ज्यादा कुछ बताना चाहिए, लेकिन स्टार कास्ट बिल्कुल क्रेजी है. बॉलीवुड रियली में 2023 से इसे अगले लेवल पर ले जा रहा है.'

2024 में बनने वाली इस रामायण को नितीश तिवारी डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म में रणबीर राम के रोल में दिखेंगे तो वहीं साई पल्लवी सीता के रोल में होंगी. हालांकि पहले खबरें थी कि आलिया भट्ट सीता का रोल निभाएंगी लेकिन फिर साई को कन्फर्म किया गया. वहीं अभी तक खबर है कि केजीएफ फेम यश रावण का रोल निभाएंगे. लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »