मां बनने की ख्वाहिश, मशहूर एक्ट्रेस ने तकलीफें सहकर कराए एग्ज फ्रीज, बयां की फीलिंग्स

महिला दिवस पर एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने बताया कि उन्होंने एग फ्रीजिंग प्रक्रिया करवाई. दो हफ्तों तक इंजेक्शन, हार्मोनल बदलाव और सर्जरी के बाद उन्होंने महिला शरीर की ताकत और क्षमता की सराहना की.

Advertisement
आकांक्षा रंजन कपूर ने फ्रीज कराए एग्ज (Photo: Instagram @akansharanjankapoor) आकांक्षा रंजन कपूर ने फ्रीज कराए एग्ज (Photo: Instagram @akansharanjankapoor)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

वुमन्स डे यानी महिला दिवस के मौके पर सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज एक दूसरे को विश कर रहे हैं, अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने एग्ज फ्रीज कराए हैं.

अपने इंस्टा हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए आकांक्षा ने बताया कि उनके पिछले दो हफ्ते काफी मुश्किल रहे. उन्हें रोज खुद को सुई लगानी पड़ी, शरीर में सूजन और मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ा, दवाइयां लेनी पड़ीं और आखिर में सर्जरी भी करानी पड़ी. उन्होंने महिला शरीर की ताकत की तारीफ करते हुए उसे बेहद अद्भुत बताया.

Advertisement

आकांक्षा ने कराए एग्ज फ्रीज

महिला दिवस के मौके पर आकांक्षा ने अस्पताल के बेड पर बैठे हुए अपनी एक फोटो शेयर की. दूसरी फोटो में वो अपनी फिटनेस रूटीन में वापस आने की कोशिश करती नजर आईं.

कैप्शन में उन्होंने लिखा- कल मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा दिए. मैंने ये बात शेयर करने का प्लान नहीं किया था, लेकिन आज मुझे सही दिन लगा. महिला का शरीर सच में कमाल का होता है. पिछले दो हफ्ते काफी मुश्किल रहे—हर दिन मोटी सुई से खुद को इंजेक्शन लगाना, हार्मोनल बदलाव, पेट फूलना, मूड स्विंग्स, बार-बार स्कैन, दवाइयां, IV ड्रिप और आखिर में सर्जरी. लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं, और मैं हैरान हूं कि हमारा शरीर कितना समझदार और सक्षम है.

उन्होंने दूसरी फोटो के बारे में भी बताया कि वो थोड़ी वॉक के लिए गई थीं. उन्होंने लिखा- दूसरी फोटो आज की है. मैं उसी जिंदगी की तरह तैयार हुई हूं जैसी मैं जीना चाहती हूं. यानी फिट और अपनी रूटीन में वापस आने वाली. हालांकि मैं अपने बिल्डिंग के आसपास सिर्फ 20 मिनट ही मुश्किल से चल पाई. लेकिन सच कहूं तो वो भी काफी लगा, क्योंकि मेरे शरीर ने अभी-अभी कुछ बहुत अद्भुत किया है. हैप्पी वुमेन्स डे.

Advertisement


आकांक्षा की पोस्ट के बाद कई सेलेब्रिटीज ने प्रतिक्रिया दी. अथिया शेट्टी ने रेड हार्ट इमोजी भेजकर समर्थन जताया. वाणी कपूर ने कमेंट किया- तुम्हारे लिए बहुत सारा प्यार मेरी दोस्त. वहीं आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन ने लिखा- मेरी मजबूत लड़की.

आकांक्षा हाल ही में ग्राम चिकित्सालय नाम की प्राइम वीडियो सीरीज में नजर आई थीं, जिसमें मुख्य भूमिका अमोल पराशर ने निभाई थी. ये ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित ड्रामा है, जिसमें गांवों में डॉक्टरों को आने वाली चुनौतियां, स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याएं और लोगों की निजी परेशानियां दिखाई गई हैं.

इस सीरीज में आकांक्षा ने डॉ. गार्गी का किरदार निभाया और चार एपिसोड में दिखाई दीं. इसके अलावा वो आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में एक छोटे से कैमियो रोल में भी नजर आई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement