'एक साल में पैसे खत्म हो जाएंगे', 72 साल की एक्ट्रेस ने मांगा काम, झेल रही तंगी, शाहरुख-अजय संग कर चुकी काम

अनीता कंवल ने हाल ही में अपने संघर्षों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से काम नहीं मिल रहा है. उनकी बचत एक साल के भीतर खत्म हो सकती है. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम पर लौटने की आवश्यकता जताई है.

Advertisement
मशहूर एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम (Photo: Social Media) मशहूर एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

एक्ट्रेस अनीता कंवल ने हाल ही में काम न मिलने के संघर्ष और उनके सामने आ रही आर्थिक दिक्कतों के बारे में खुलकर बात की है.अनीता ने बताया कि एक साल के भीतर उनकी बचत खत्म हो सकती है और दोबारा काम पर लौटना उनकी मानसिक सेहत के लिए बेहद जरूरी है. इंडस्ट्री के कई लोगों से संपर्क करने के बावजूद उन्हें अब तक कोई अच्छा ऑफर नहीं मिला है.

Advertisement

काम के लिए तरसीं अनीता
विक्की लालवानी के पॉडकास्ट पर अनीता कंवल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. दिग्गज एक्ट्रेस ने बताया कि वो कई सालों से खाली बैठी हैं. उन्हें काम नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा-  मुझे कमाना है. अगर मुझे आने वाले 10-12 साल जीना है, तो मैं क्या करूंगी? मेरा घर मेरी एकमात्र संपत्ति है. मेरी बचत एक साल में खत्म हो जाएगी, इसीलिए मुझे काम चाहिए.

वो कहती हैं कि मेरे बच्चे मुझे सपोर्ट करना चाहते हैं, लेकिन मैं उनसे पैसे नहीं लेना चाहती. मैं ऐसी हालत में रहना चाहती हूं कि मैं दे सकूं. अब नए बच्चे ये तक नहीं जानते कि मैंने क्या काम किया है. कभी-कभी मुझे 21 साल की लड़की का रोल भी ऑफर हो जाता है. मैं काम के लिए भीख नहीं मांग रही हूं. अगर किसी को पता ही नहीं कि अनीता कंवल कौन हैं और उन्होंने क्या काम किया है, तो मैं कुछ नहीं कर सकती. मैं ऑडिशन देती हूं, कास्टिंग डायरेक्टर्स से मिलती हूं, लेकिन इसका काम में कोई नतीजा नहीं निकल रहा. 

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान अनीता कंवल ने ‘कभी हां कभी ना’ में शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर भी बात की. उन्होंने फिल्म में दीपक तिजोरी की मां का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म में उनके कई सीन काट दिए गए थे. 

अनीता ने ये भी बताया कि फिल्म ‘गंगाजल’ की सफलता के बाद उनकी फीस दोगुनी कर दी गई थी. फिलहाल वो अच्छा काम ढूंढ़ रही हैं और भविष्य को लेकर चिंतिंत हैं. बता दें कि अनीता ‘बनेगी अपनी बात’, ‘शांति’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे शोज में अपने किरदारों के लिए जानी जाती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »