ऐश्वर्या राय की कार का हुआ एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर, वायरल हुआ वीडियो

वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या की गाड़ी के पीछे बस ने टक्कर मारी. उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत गाड़ी से उतरी और स्थिति को देखा. कहा ये भी जा रहा है कि गाड़ी में डेंट भी नहीं आया है. बस ड्राइवर से बातचीत के बाद गाड़ी आगे बढ़ गई थी और बस भी अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गई थी.

Advertisement
ऐश्वर्या राय बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन

सना फरज़ीन

  • मुंबई,
  • 26 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

Aishwarya Rai Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है. मुंबई में 26 मार्च की शाम ये हादसा हुआ. कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या का गाड़ी को पीछे से लाल रंग की बस ने टक्कर मार दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या को चोट नहीं आई है. वो पूरी तरह से ठीक हैं. एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने भी यही अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि ऐश्वर्या ठीक हैं और ऐसा कुछ बड़ा एक्सीडेंट नहीं हुआ है. 

Advertisement

क्या हुआ?
बता दें कि पैपराजी के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या का गाड़ी और बस के बीच की भिड़ंत का वीडियो शेयर किया गया, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए. चिंतित हो उठे कि आखिर ऐश्वर्या ठीक भी हैं या नहीं. वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या की गाड़ी के पीछे बस ने टक्कर मारी. उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत गाड़ी से उतरी और स्थिति को देखा. 

कहा ये भी जा रहा है कि गाड़ी में डेंट भी नहीं आया है. बस ड्राइवर से बातचीत के बाद गाड़ी आगे बढ़ गई थी और बस भी अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गई थी. फैन्स के बीच ऐश्वर्या की चर्चा हो रही है. पर आपको बता दें कि ऐश्वर्या का ये एक्सीडेंट झूठा बताया जा रहा है. 

बता दें कि ऐश्वर्या का आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोनार्क की शादी में देखा गया था. कोनार्क ने गर्लफ्रेंड नियति से शादी रचाई है. पूरा बच्चन परिवार इस शादी में शामिल हुआ था. सोशल मीडिया पर इस दौरान की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. ऐश्वर्या और अभिषेक जब कोनार्क और नियति को बधाई देने के लिए स्टेज पर गए थे तो काफी सारी तस्वीरें इस दौरान की सामने आई थीं. 

Advertisement

इवेंट्स और फैशन शोज में ज्यादातर ऐश्वर्या स्पॉट होती हैं. इसके अलावा जब भी वो मुंबई में घर से बाहर निकलती हैं तो कोई उन्हें स्पॉट नहीं कर पाता है. ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं. बर्थडे और एनिवर्सी पोस्ट ही ये शेयर करती हैं. इसके अलावा पेरिस फैशन वीक को लेकर भी कुछ पोस्ट्स ये शेयर करती नजर आती हैं. ऐश्वर्या की ही तरह बेटी आराध्या बच्चन भी फऐन्स के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »