अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कंगना बोलीं- अरेस्ट करो

एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा- अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया. नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए की इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को.

Advertisement
पायल घोष पायल घोष

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. पायल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम से गुहार भी लगाई है. पायल ने ये भी कहा कि उनकी सुरक्षा खतरे में हैं.

पायल ने किया ये ट्वीट

एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा- अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया. नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को. मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है. मेरी सुरक्षा खतरे में है. प्लीज मदद कीजिए. 

Advertisement

एक्ट्रेस के ट्वीट के बाद से कई लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि  पायल NCW को शिकायत भेजे. वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी हो. 

इस मामले में अभी तक अनुराग कश्यप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

कंगना रनौत बोलीं- अनुराग कश्यप की हो गिरफ्तारी

पायल के ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- हर आवाज मायने रखती है,  #MeToo #ArrestAnuragKashyap.

 

 

नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने लिखा- पायल आप मुझे विस्तृत शिकायत चेयरपर्सन-ncw@nic.in और पर भेज सकती हैं. @NCWIndia इस पर गौर करेंगा@iampayalghosh.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »