गर्लफ्रेंड गौरी संग सलीम खान से मिले आमिर खान, सलमान की को-स्टार चित्रांगदा ने बताया कैसा है हाल

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बैटल ऑफ गलवान में सलमान संग काम कर रहीं चित्रांगदा सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया. वहीं आमिर खान भी उनसे मिलने पहुंचे.

Advertisement
सलीम खान से मिले आमिर-गौरी (Photo: Yogen Shah) सलीम खान से मिले आमिर-गौरी (Photo: Yogen Shah)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

सलमान खान के पिता मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया. फिलहाल उनकी हालत स्टेबल बताई जा रही है.उनकी सेहत और हाल चाल जानने के लिए हर दिन कोई ना कोई करीबी उनसे मिलने पहुंच रहा है. सलीम के फैंस भी उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं.

चित्रांगदा ने बताया हाल

हाल ही में जावेद अख्तर, संगीता बिजलानी, संजय दत्त, रितेश देशमुख, राहुल रॉय समेत कई सेलेब्स हाल ही में अस्पताल जाकर उनसे मिले. वहीं फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान की को-एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने भी सलीम से मुलाकात की. एक्ट्रेस ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया.  

Advertisement

एक इवेंट के दौरान जब उनसे सलीम की सेहत के बारे में पूछा गया तो वो बोलीं- वो बहुत बेहतर हैं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं.

आमिर ने की मुलाकात

कुछ देर पहले पैपराजी ने आमिर खान को उस अस्पताल पहुंचते हुए देखा, जहां सलीम खान का इलाज चल रहा है. वे अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ वहां पहुंचे. दोनों ने मीडिया से बचने के लिए पीछे के गेट से एंट्री ली, लेकिन फिर भी कैमरों में उनकी झलक कैद हो गई. इस मुश्किल वक्त में सलमान के साथ खड़े नजर आने पर फैंस आमिर की तारीफ कर रहे हैं और खुश हैं कि वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं.

सलीम का चल रहा इलाज

इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक, सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था. 18 फरवरी की सुबह उनका DSA नाम का एक मेडिकल प्रोसीजर किया गया. डॉक्टर ने बताया कि उन्हें किसी बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा. उम्र ज्यादा होने की वजह से रिकवरी में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वे ठीक हैं.

Advertisement

डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शुरुआत में जांच और दवाइयों के बाद उन्हें ICU में रखने का फैसला किया गया. कुछ जरूरी जांच करने के लिए उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया था, ताकि उनकी हालत बिगड़े नहीं. डॉक्टर ने यह भी साफ किया कि उनकी स्थिति उतनी गंभीर नहीं थी, जितना कुछ जगहों पर बताया जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लाया गया था. परिवार के डॉक्टर, डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें अस्पताल लेकर आए थे. फिलहाल सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement