डायरेक्टर संग अफेयर के कारण मिला सुपरहिट गाना? एक्ट्रेस बोलीं- दूसरा ऑप्शन नहीं था

1989 में आई फिल्म त्रिदेव में ओए ओए गाना बड़ा हिट हुआ था, जिससे सोनम खान की किस्मत पलट गई थी. तब ऐसी अफवाहें थीं कि उनका डायरेक्टर राजीव राय के साथ अफेयर था इसलिए उन्हें ये गाना मिला. अब एक्ट्रेस ने करीब 40 साल बाद इसकी सच्चाई बताई है.

Advertisement
90s की हीरोइन सोनम खान ने खोला राज (Photo: Instagram @sonamkhan_72) 90s की हीरोइन सोनम खान ने खोला राज (Photo: Instagram @sonamkhan_72)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

बॉलीवुड में 90s का दौर बड़ा खास था. कई नए सितारों को सिर्फ एक फिल्म या गाने से रातोंरात शौहरत मिल जाती थी. एक्ट्रेस सोनम खान ने भी अचानक स्टारडम तब देखा, जब उन्होंने 1989 में आई डायरेक्टर राजीव राय की फिल्म त्रिदेव में काम किया. फिल्म के सुपरहिट गाने ओए ओए में वो नसीरुद्दीन शाह के साथ दिखी थीं. इसके बाद उन्हें काफी नाम मिला. 

Advertisement

सोनम खान को लेकर तब अफवाह उड़ी थी कि उनका फिल्म त्रिदेव के डायरेक्टर संग अफेयर था. यही वजह रही कि उन्हें ओए ओए गाने में काम करने का मौका मिला. सोनम और डायरेक्टर राजीव राय ने आगे चलकर एक-दूसरे से शादी भी की थी, इसलिए इस अफवाह को काफी समय तक सच माना गया. करीब 40 साल तक ये बात एक राज की तरह रही, जिसपर अब खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है. 

कैसे मिला 90s का सुपरहिट गाना?

सोनम खान ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए साफ किया कि उन्हें ये सुपरहिट गाने में काम राजीव राय संग अफेयर के चलते नहीं मिला था. बल्कि वो और डायरेक्टर, दोनों तब किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे. गाने की क्लिप शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- जब त्रिदेव की शूटिंग शुरू हुई, तभी से अफवाहें उड़ने लगी थीं कि मेरा डायरेक्टर संग अफेयर है जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी. 

Advertisement

'फिल्म के रिलीज होने के बाद लोगों को लगने लगा कि मेरा अपने निर्देशक राजीव राय के साथ अफेयर चल रहा था. कहा जाने लगा कि इसी वजह से मुझे फिल्म की बाकी दो हीरोइनों से ज्यादा अहमियत मिली, ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला और ओए ओए जैसा सुपरहिट गाना भी मिला, जो उस वक्त देश के हर कोने में बज रहा था. लेकिन सच बिल्कुल अलग था.'

सोनम ने आगे बताया- शूटिंग के दौरान राजीव अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे और मेरा भी एक बॉयफ्रेंड था, जो अक्सर सेट के आसपास ही रहता था. यानी हम दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में पहले से कमिटेड थे. और जहां तक ओए ओए गाने की बात है, वो तो बस मुझे मिल गया. इसमें किसी खास मेहरबानी या पक्षपात की बात नहीं थी.

फिल्म में कास्ट नहीं होने वाली थीं सोनम

सोनम खान बताती हैं कि असलियत में डायरेक्टर राजीव राय उन्हें फिल्म में लेना ही नहीं चाहते थे. उन्होंने पहले किसी दूसरी एक्ट्रेस से बात कर ली थी और लगभग उसे फाइनल भी कर लिया था. उन्हें कास्ट नहीं करने की वजह ये थी कि डायरेक्टर को फिल्म विजय के कुछ सीन्स देखकर सोनम खान ज्यादा पसंद नहीं आई थी. एक्ट्रेस को तब चुना गया जब उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा.

सोनम ने अफवाह को खारिज करते हुए अंत में कहा- इसलिए ना कोई रोमांस था, ना चोरी-छिपे फोन कॉल्स और ना ही डायरेक्टर की तरफ से कोई खास फायदा. बस मैं थी और एक शानदार, यादगार गाना था. फिल्म रिलीज होने के काफी समय बाद, जब मैं और राजीव दोनों सिंगल थे और किसी को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं थी, तब हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. तो दोस्तों, त्रिदेव के दौरान मुझे कोई खास तवज्जो नहीं मिली थी. बिल्कुल नहीं. जरा भी नहीं.

Advertisement

1991 में हुई थी शादी

सोनम खान और राजीव राय ने 1991 में एक-दूसरे से शादी की थी. तब एक्ट्रेस सिर्फ 19 साल की थीं. शादी के बाद उन्होंने कुछ वक्त फिल्मों में काम किया, फिर उन्होंने अपने परिवार पर फोकस शिफ्ट कर लिया. सोनम ने एक ऑटिस्टिक बच्चे को जन्म दिया, जिसके इलाज में वो और उनके पति देश-विदेश भटके.

लॉस एंजेलिस, लंदन और यूरोप जैसे देशों में उन्हें शिफ्ट होना पड़ा ताकि बेटे का इलाज हो सके. लेकिन साल 2001 में वो और राजीव राय अलग हो गए. उनका तलाक साल 2016 में जाकर फाइनल हुआ. अब सोनम अपने बेटे के साथ वापस इंडिया आ चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »