Advertisement

बॉलीवुड

तलाकशुदा हीरो की बनी थी दुल्हन, 15 साल बाद टूटी 'ये रिश्ता..' एक्ट्रेस की शादी, बोली- मैं अलग इंसान

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST
  • 1/9

लता सभरवाल टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से घर-घर में तगड़ी पहचान मिली. शो में उन्होंने अक्षरा की मां का रोल प्ले किया था. यूट्यूब पर भी लता एक्टिव हैं. मगर एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. शादी के 15 साल बाद उनका तलाक हो गया था. 

  • 2/9

लता सभरवाल ने साल 2009 में टीवी एक्टर संजीव सेठ संग शादी की थी. मगर रिश्ते के करीब 15 साल बाद 2015 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया है. लता और संजीव के तलाक से लोगों को तगड़ा झटका लगा था. अब एक्ट्रेस ने अपने तलाक पर खुलकर बात की है. 

  • 3/9

बॉलीवुड बबल टेली संग बातचीत में लता ने अपने तलाक पर कहा- मैंने तलाक अनाउंस किया था, इसलिए लोगों को लगा कि ये फैसला मैंने लिया है.

Advertisement
  • 4/9

'मैं बहुत अलग तरह की इंसान हूं. मैं बबली हूं, मैं एडवेंचरस हूं, मैं बोलती हूं, जहां मुझे बोलना होता है. ये मेरी पर्सनैलिटी है.'

  • 5/9

'मैंने तलाक अनाउंस कर दिया, तो लोगों को लगा कि ये मेरा अकेले का फैसला है, लेकिन हम काफी सालों से अलग रह रहे थे. ये आपसी सहमति से हुआ. हम कई सालों से अलग रह रहे थे.'
 

  • 6/9

'बस यही था कि खुद का ख्याल रखना है. ये बहुत इमोशनल था. बहुत सारे लोगों ने यही किया था.' 
 

Advertisement
  • 7/9

'लता और संजीव के रिश्ते की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी. शो में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था.' 
 

  • 8/9

'धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ीं और फिर साल 2009 में वो शादी के बंधन में बंध गए थे. उनका एक बेटा भी है. मगर 15 साल बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया.' 

  • 9/9

लेकिन कम लोग ये बात जानते हैं कि लता एक्स हसबैंड संजीव सेठ की दूसरी पत्नी थीं. संजीव का साल 2004 में पहली पत्नी संग तलाक हो गया था, जिसके बाद 2009 में उन्होंने लता संग घर बसाया था. 

 

(All Photos: Instagram @lataa.saberwal)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement