Advertisement

बॉलीवुड

थकी आंखें-बुझा चेहरा, 60 साल के सलमान खान की क्यों उड़ी रंगत? 'भाईजान' ने खराब तबीयत के सवालों पर दिया जवाब

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST
  • 1/10

सलमान खान को क्या हुआ है? क्या भाईजान बीमार हैं? अरे, सलमान भाई का लुक इतना कैसे बदल गया? सलमान खान को लेकर इंटरनेट पर ये सभी सवाल ट्रेंड कर रहे हैं. दबंग खान के बदले लुक को लेकर फैंस चिंता में हैं और सच जानने को बेताब हैं. फैंस के इन सभी सवालों के जवाब खुद सलमान खान ने दे दिए हैं. 

  • 2/10

दरअसल, हाल ही में सलमान खान मुंबई में एक स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस में पहुंचे थे. यहां उन्होंने आईटी सर्विस रूम का उदघाटन किया. इस मीटिंग से सलमान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. 

  • 3/10

सलमान का बदला लुक देख फैंस शॉक्ड नजर आए. देखते ही देखते सलमान का लुक इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया. फैंस अपने दबंग स्टार की सेहत को लेकर चिंतित दिखे, क्योंकि कई यूजर्स ने कहा कि सलमान बीमार लग रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/10

सलमान की आंखों में थकावट दिखी. चेहरा बुझा-बुझा सा लगा जैसे वो किसी परेशानी में हैं. दबंग खान के चेहरे की उड़ी रंगत देख ऐसा भी लगा जैसे वो सोए नहीं हैं. 

  • 5/10

सलमान का बदला लुक देख कई यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. किसी ने कहा कि भाईजान के चेहरे की रौनक उड़ गई है. वो इतने कमजोर कैसे हो गए? कुछ ने कहा कि सलमान को देखकर लग रहा है कि उनकी तबीयत खराब है या फिर वो उदास हैं. 

  • 6/10

फैंस के सवालों की बौछार देखकर सलमान खान ने खुद जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी है. बीती देर रात दबंग खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर कीं.

Advertisement
  • 7/10

हैट लगाए सलमान इंटेंस और बेहद सीरियस दिखाई दे रहे हैं. उन्हें देखकर लग रहा है कि वो किसी गहरी सोच में हैं. 

  • 8/10

अपनी तबीयत के सवालों पर सलमान ने कैप्शन में उल्टा फैंस से ही सवाल कर दिया. उन्होंने अपने अंदाज में कैप्शन लिखा- आप लोगों की तबीयत कैसी है? हालांकि, उन्होंने अपने बारे में कुछ नहीं कहा. 

  • 9/10

सलमान के जवाब पर फैंस फिदा हो गए हैं. फैंस का कहना है कि भाईजान को बखूबी पता है कि सिचुएशन को ग्रेसफुली कैसे हैंडल करना है. सलमान की पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वैसे दबंग खान के इस अंदाज के बारे में आपकी क्या राय है?

Advertisement
  • 10/10

(Photos: Instagram @beingsalmankhan, Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement