Advertisement

बॉलीवुड

सोनम कपूर की गोदभराई में उमड़ा बॉलीवुड! पिता अनिल ने स्टाइल से ली एंट्री, रॉयल लुक में छाईं करीना

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST
  • 1/9

कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है. सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं. 

 

(Photo: Instagram @sonamakapoor)

  • 2/9

डिलीवरी से पहले सोनम की गोद भराई सेरेमनी हुई. जहां परिवार से लेकर कई करीबी सेलेब्स ने शिरकत की. फैशन आइकन एक्ट्रेस की रस्म में सभी एक से बढ़कर एक स्टाइल फ्लॉन्ट करते दिखे. यहां उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे, भूमि पेडनेकर और मसाबा गुप्ता से लेकर कई सेलेब शामिल हुए.

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 3/9

सोनम को बधाई और आशीर्वाद देने पिता अनिल कपूर पहुंचे. मानना पड़ेगा, उनकी फिटनेस देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो नाना हैं. 

 

(Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 4/9

अनिल मल्टी-कलर फ्लोरल कुर्ता पायजामें बेहद डैशिंग लगे. उन्होंने हाथ जोड़कर पैप्स को ग्रीट किया और अपने मस्तमौला अंदाज में एंट्री ली. 

(Photo: Yogen Shah)

  • 5/9

वहीं करीना कपूर भी अपने वर्क कमिटमेंट्स को खत्म कर बेस्टी सोनम कपूर के बेबी शॉवर में पहुचीं, जहां उनके स्टाइल ने खूब लाइम लाइट लूटी. 

 

(Photo: Yogen Shah)
 

  • 6/9

यहां करीना का रॉयल अंदाज दिखा. वो ब्लू-व्हाइट सूट सलवार में किसी राजकुमारी से कम नहीं लगीं. स्लीक बन के साथ हाईलाइट आई मेकअप में एक्ट्रेस ने अपना जलवा बिखेरा.

(Photo: Yogen Shah)
 

Advertisement
  • 7/9

बहन की गोदभराई रस्म हो और भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर ना पहुंचे ऐसा तो हो नहीं सकता.अर्जुन जहां लाल कुर्ता में हैंडसम लगे तो वहीं अंशुला ने येलो सूट में लाइमलाइट लूटी.

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 8/9

सोनम के बेबी शॉवर में चाची महीप कपूर ने बेबी पिंक सलवार सूट कैरी किया जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगीं तो वहीं बहन खुशी कपूर ने व्हाइट-येलो साड़ी में कहर ढाया. 

(Photo: Yogen Shah)

  • 9/9

सोनम कपूर की ग्रैंड गोद भराई फंक्शन में चाचू संजय कपूर भी पहुंचे. ऑल ब्लैक लुक में वो हैंडसम तो लगे ही साथ ही उनकी मुस्कान से उनकी खुशी भी साफ झलकी. वहीं छोटी कजिन शनाया कपूर भी पिंक सूट में किलर लगीं. एक बार फिर मासी बनने को तैयार शनाया का फ्रेश लुक टॉक-ऑफ-द-टाउन रहा. 

 

(Photo: Yogen Shah)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement