बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. (Photo: Instagram/aslisona)
हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)
सोनाक्षी ने एक पुरानी वायरल मीम स्टाइल में 'चाय पी लो फ्रेंड्स' वाली फोटो क्या डाली, जहीर तो जैसे एक 'क्रेजी फैन' की तरह अपनी ही पत्नी पर फिदा हो गए. (Photo: Instagram/aslisona)
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं. (Photo: Instagram/aslisona)
आज उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन में बड़े ही मजाकिया लहजे में लिखा, 'हेलो फ्रेंड्स, चाय पी लो.' (Photo: Instagram/aslisona)
लेकिन इस पोस्ट पर जो रिएक्शन उनके पति जहीर इकबाल की तरफ से आई, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. (Photo: Instagram/aslisona)
सोनाक्षी की इस पोस्ट को देखते ही जहीर इकबाल ने एक फैन की तरह कमेंट्स करना शुरू कर दिया. उन्होंने लिखा, 'हेलो मैम, बिग फैन. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो, काश, एक दिन मुझे भी बिल्कुल तुम्हारे जैसी ही पत्नी मिले.' (Photo: Instagram/aslisona)
जहीर ने आगे लिखा, 'मैं तुम्हारी तरफ बहुत अट्रैक्टेड हूं.' जहीर के इस फिल्मी और रोमांटिक कमेंट को देखकर सोनाक्षी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और उन्होंने बस इतना ही जवाब दिया, 'जहीर यार...' (Photo: Instagram/aslisona)
अब जब सोनाक्षी ने उन्हें टोकने की कोशिश की, तो जहीर ने एक और मजेदार कमेंट कर डाला. उन्होंने लिखा, 'मैम, आप बोलो तो जहर भी पी लेंगे.' (Photo: Instagram/aslisona)
फैंस को जहीर का यह 'फ्लर्टिंग' अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वे इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. (Photo: Instagram/aslisona)