नमित मल्होत्रा की रामायण फिल्म का आगाज हो चुका है. शनिवार 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई.
रामायण में राम बने रणबीर कपूर भी ट्रेलर लॉन्च पर धांसू अंदाज में पहुंचे. उन्होंने ऑल-ब्लैक लुक कैरी किया, जिसमें वो डैशिंग लगे. रणबीर ने ब्लैक वेलवेट बंदगला जैकेट के ऊपर एक धनुष वाला ब्रोच लगाया था.
रामायण में सीता बनीं साई पल्लवी भी इस इवेंट में पहुंची. उन्होंने वहां चमकीले गुलाबी और सुनहरे रंग की कांजीवरम रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखीं.
रवि दुबे जो फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं, वो भी दिल्ली में आयोजित इस इवेंट में बेहद डैशिंग लगे.
रामायण ट्रेलर लॉन्च, जिसे प्रथम संकल्प का नाम दिया गया है उसमें बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं. वो इस दौरान बेहद सिंपल लुक में नजर आईं.
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी दिल्ली में रामायण के इवेंट का हिस्सा बनीं. फिल्म में वो रावण की बहन सुर्पनखा का रोल निभा रही हैं.
उनके अलावा विवेक ओबेरॉय भी दिल्ली में रामायण इवेंट का हिस्सा बनें. फिल्म में उनका भी एक अहम रोल होने वाला है. वो रावण के भाई विभीषण बने हैं. उनकी झलक पार्ट 2 में देखने मिलेगी.
रामायण के इवेंट में सितार वादक ऋषभ रिखीराज शर्मा भी पहुंचे, जहां उन्होंने परफॉर्म भी किया. उन्होंने राम जी का एक नया भजन तैयार किया है जिसे इवेंट में पहली बार प्ले किया.
रामायण फिल्म में देवराज इंद्र का रोल निभा रहे कुणाल कपूर भी दिल्ली पहुंचे. उन्होंने एक रॉयल लुक कैरी किया, जिसमें वो बेहद हैंडसम लगे.
अरुण गोविल, जिन्हें टीवी का राम कहा जाता है वो भी इस खास इवेंट में शामिल हुए. उन्हें अपने पूरे परिवार के साथ भारत मंडपम में देखा गया. फिल्म में वो राजा दशरथ का रोल निभा रहे हैं.
करण जौहर जो रामायण फिल्म को नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूट करने वाले हैं, वो भी इस इवेंट का हिस्सा बने. उन्होंने भी एक शानदार लुक कैरी किया.
फिल्म रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले आमिर खान के साथ दंगल जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म भी की थी.
All Photos: Yogen Shah