ड्रामा क्वीन राखी सावंत जब से इंडिया लौटी हैं, लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं. राखी कभी अतरंगी आउटफिट में स्पॉट होती हैं. कभी अपनी उट-पटांग बातों से लोगों को हंसाती हैं.
अब राखी बिग बॉस मराठी 6 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुकी हैं. बिग बॉस जॉइन करने से पहले राखी ने इंडस्ट्री, प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें कीं. राखी सावंत ने अपनी सबसे बड़ी इच्छा के बारे में भी बताया कि वो मां बनना चाहती हैं.
उन्होंने कहा कि मैं हिंदू थी, क्रिश्चन भी थी और इस्लामिक हूं. किसी धर्म में खराबी नहीं है. मेरी मां ने मुझे जन्म दिया और मेरी अपनी जिंदगी है. . मेरे मरने के बाद.ये सब बोलने वाले गायब हो जाएंगे, मेरा रिश्ता तो खुदा से है. लोग बॉयफ्रेंड ढूंढ़ते हैं, जेवर ढूंढ़ते हैं, पैसे ढूंढ़ते हैं. मैं खुदा ढूंढ़ती हूं, चाहें किसी भी धर्म में जाना पड़े.
लेकिन राखी से जब पूछा गया कि क्या वो हिंदू धर्म त्याग कर पूरी तरह मुस्लिम बन गई हैं? राखी कहती हैं कि मेरी अपनी मर्जी है, कोई मुझे खिलाने नहीं आ रहा है. राखी से पूछा गया कि क्या आपने हिंदू धर्म को त्याग दिया है या अब भी उसे फॉलो करती हैं. उन्होंने कहा कि नो कमेंट्स...
राखी ने बताया कि मेरे एक्स ने पुलिस, वकील सबको मेरे पीछे छोड़ दिया था. क्योंकि वो 8 महीने जेल में रहा था. वो चाहता था कि मैं भी जेल में रहूं. मैं साढ़े तीन साल दुबई में रही. साढ़े तीन साल में बॉलीवुड में मेरा करियर खत्म हो गया.क्योंकि मैं दुबई में थी. भले ही मैंने साढ़े तीन साल बॉलीवुड में काम नहीं किया, लेकिन मैंने दुबई में पैसा बहुत कमाया.
राखी कहती हैें कि मैं चाहती हैं कि मुझ पर बायोपिक बने. मैं चाहती हूं कि मेरी बायोपिक आलिया भट्ट करें, अगर आलिया ना करें, तो विद्या बालन करें. अगर वो भी ना करें, तो मैं खुद कर लूंगी.
राखी से पूछा गया कि क्या वो मदरहुड चाहती हैं, बच्चे पैदा करने का प्लान है. उन्होंने कहा कि मैं अपने एग्ज फ्रीज करा चुकी हूं. मैं बहुत जल्द मां बनूंगी. मां बनने के लिए जरूरी नहीं है कि आप शादी करो. सेरोगेट करने के लिए किसी का भी स्पर्म ले लो. सलमान भाई को छोड़कर मैं किसी भी हीरो का स्पर्म ले सकती हूं.
राखी सावंत ने दो शादियां की हैं. पहली शादी 2019 में NRI रितेश सिंह से की थी, लेकिन 2022 में उनका तलाक हो गया. दूसरी शादी 2022 में आदिल खान दुर्रानी से की, जिसके लिए उन्होंने धर्म बदला था. लेकिन आदिल संग भी उनकी शादी नहीं टिकी और दोनों जल्द ही अलग हो गए.
PHOTO: Facebook @RakhiSawantOfficialPage