Advertisement

बॉलीवुड

जवान दिखने की चाहत, प्रियंका चोपड़ा की मां ने चेहरे पर लगाया बोटाक्स इंजेक्शन

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST
  • 1/8

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का एक स्ट्रॉन्ग फैमिली बैकग्राउंड रहा है. एक्ट्रेस के पापा अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में एक डॉक्टर थे. उनकी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा ENT (कान, नाक और गले) की विशेषज्ञ हैं.

Photo: Instagram @priyankachopra 

  • 2/8

मधु चोपड़ा का मुंबई के जुहू में Aesthetique नाम से एक स्टूडियो भी है. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और काम के बारे में जानकारी शेयर करती रहती हैं. 

Photo: Instagram @drmadhuakhourichopra

  • 3/8

प्रियंका की मां ने इंस्टाग्राम पेज पर अपने स्टूडियो का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि उन्होंने फेस पर बोटॉक्स (Botox) किया है. 

Photo: Instagram @drmadhuakhourichopra

Advertisement
  • 4/8

हैरानी वाली बात ये है कि मधु चोपड़ा ने बोटॉक्स किसी और से नहीं, बल्कि खुद से किया है. मधु ने पहले डॉट बनाकर उस हिस्से को हाइलाइट किया, जहां उन्हें बोटॉक्स करना था. 

Photo: Instagram @drmadhuakhourichopra

  • 5/8

वो कहती हैं कि मेरे चेहरे का जो हिस्सा कमजोर है मैं वहां खुद से इंजेक्शन लगाऊंगी. फिर वो आंख के ऊपर, चिन और फोर हेड (माथा) पर खुद से इंजेक्शन लगाती हैं. 

Photo: Instagram @drmadhuakhourichopra
 

  • 6/8

खुद से इंजेक्शन लगाना कितना दर्दनाक होता है, ये सोचकर भी मन घबरा जाता है, लेकिन मधु चोपड़ा ने बताया कि ये प्रोसेस बिल्कुल दर्दनाक नहीं था. उन्होंने ये भी कहा कि तीन-चार दिन बाद इसका दिखेगा. 

Photo: Instagram @drmadhuakhourichopra

Advertisement
  • 7/8

मध चोपड़ा कहती हैं कि बोटॉक्स किसी के लिए भी नुकसानदायक नहीं है. ये कोई भी करा सकता है. अगर तीन-चार बाद इसका असर वैसा नहीं हुआ, जैसा उन्होंने सोचा था, तो वो इसे दोबारा करेंगी. 
 

Photo: Instagram @drmadhuakhourichopra

  • 8/8

मधु चोपड़ा के मुताबिक, बोटॉक्स का इस्तेमाल चेहरे की झुर्रियां मिटाने और स्किन को जवां करने के लिए किया जाता है. लेकिन ये एक हेल्दी प्रकिया, जो एक विशेषज्ञ की देख-रेख में ही की जा सकती है. 

Photo: Instagram @drmadhuakhourichopra

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement