महेश भट्ट की पहली शादी लॉरेन ब्राइट से हुई थी, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर 'किरण भट्ट' रख लिया था. शादी से उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए.
1986 में महेश भट्ट ने सोनी राजदान से दूसरी शादी रचाई, जिससे उन्हें दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं.
महेश भट्ट ने धर्म बदलकर सोनी राजदान संग घर बसाया था. उन्होंने दूसरी शादी के लिए इस्लाम कुबूला. ताकि उन्हें अपनी पहली पत्नी को तलाक ना देना पड़े.
अब पूजा भट्ट ने पिता की दूसरी शादी और धर्म परिवर्तन पर बात की है. विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो मेरी मां से कभी अलग नहीं हुए.
पूजा भट्ट ने कहा कि मुझे अपने पिता के बारे में एक बात पता है कि अगर वो एक बार किसी का हाथ पकड़ लें, तो छोड़ते नहीं हैं.
'ये बात उनकी जिंदगी में मौजूद महिलाएं, वो जिनके साथ काम करते हैं या फिर जिसे लॉन्च किया, हर किसी पर लागू होती है. वो भरोसेमंद इंसान हैं.'
पूजा भट्ट ने कहा कि पिता की दूसरी शादी मेरी मां के लिए आसान नहीं थी. रिश्ते हमेशा अच्छे तरीके से खत्म नहीं होते. मैंने मां का दर्द देखा है.
पूजा ने कहा कि हमारे पेरेंट्स ने कभी अपने अलगाव का असर बच्चों पर नहीं पड़ने दिया. आज हमारा परिवार एक है. आलिया और शाहीन मेरी बहनें हैं. सोनी से भी मेरा अच्छा रिश्ता है. मेरी मां को नए रिश्ते को अपनाने में वक्त लगा, जो होना नॉर्मल है. जब शाहीन पैदा हुई तो पापा ने सबसे पहले मेरी मां को फोन किया था. उन्होंने मुझे कहा था तुम्हारी बहन आई है. मैं किसी टूटे परिवार से नहीं, मजबूत रिश्तों के साथ जीती रही हूं.
All Photos: Instagram @poojab1972/@sonirazdan