Advertisement

बॉलीवुड

लंबी हाइट होने की मिली सजा! छिनी बड़ी फिल्में, मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा- डरते थे हीरो

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST
  • 1/10

दीपिका पादुकोण, संगीता बिजलानी, सुष्मिता सेन और पूजा बत्रा- इन सभी एक्ट्रेसेज में एक बात कॉमन है- ये सभी पहले मॉडल रह चुकी हैं और बाद में हिंदी फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेसेस बनीं. एक और चीज जो इन सबमें समान थी, वो थी इनकी लंबी हाइट. उस दौर में बॉलीवुड के कई हीरो छोटे कद के होते थे और चाहते थे कि उनकी हीरोइन उनसे छोटी दिखे.

  • 2/10

पूजा बत्रा ने हार्पर बाजार से बातचीत में बताया कि लंबे कद की वजह से उन्हें फिल्मों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा- मुझे याद है संगीता बिजलानी ने मुझसे कहा था कि तुम्हें फिल्मों में मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि तुम बहुत लंबी हो.

  • 3/10

संगीता उस समय पूजा की आइडल थीं, इसलिए उनकी बात सुनकर पूजा काफी निराश हो गई थीं. उन्होंने कहा- मैंने हर रोल में अपना बेस्ट दिया, लेकिन कई हीरो मेरी हाइट से डर जाते थे. सच ये है कि लंबी हाइट की वजह से मुझे कई अच्छी फिल्में नहीं मिलीं.

Advertisement
  • 4/10

पूजा का मानना है कि उन्होंने और संगीता जैसी एक्ट्रेसेस ने ही बाद में सुष्मिता सेन और दीपिका पादुकोण जैसी लंबी एक्ट्रेसेस के लिए रास्ता बनाया. उन्होंने मजाक में कहा- उन्हें हमें थैंक्यू कहना चाहिए.

  • 5/10

विरासत से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पूजा ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार कैमरे के सामने आधा झुककर खड़ा होना पड़ता था, ताकि हीरो लंबे दिखें. फिल्म में उन्हें ऐसे कपड़े पहनाए जाते थे, जिनसे वो थोड़ी छोटी दिखें.

  • 6/10

उन्होंने कहा कि- हॉलीवुड में भी लंबी एक्ट्रेसेस को संघर्ष करना पड़ता है. पूजा ने नाओमी वाट्स और चार्ल्ज थेरोन जैसी एक्ट्रेसेस की तारीफ करते हुए कहा कि लंबी हाइट के बावजूद इंडस्ट्री में टिकना आसान नहीं होता.

Advertisement
  • 7/10

पूजा ने ये भी बताया कि सलमान खान ऐसे एक्टर थे जिन्हें उनकी हाइट से कभी दिक्कत नहीं हुई. दोनों ने साथ में कहीं प्यार ना हो जाए में काम किया था. पूजा ने कहा- सलमान हमेशा कहते थे- हील्स पहनो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है. वो अपनी पर्सनैलिटी को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थे.

  • 8/10

हालांकि पूजा मानती हैं कि अब बॉलीवुड काफी बदल चुका है. उनके मुताबिक अब कैमरा टेक्नोलॉजी और सिनेमास्कोप में बदलाव की वजह से लंबे एक्टर्स स्क्रीन पर उतने लंबे नहीं दिखते.

  • 9/10

पूजा ने ये भी बताया कि फिल्मों में वो अक्सर अपने खुद के कपड़े पहनती थीं, क्योंकि उनसे वो थोड़ी छोटी दिखती थीं और उनका फैशन सेंस भी अच्छा लगता था. कई डायरेक्टर्स उनसे मेकअप हटाने को भी कहते थे ताकि उनका लुक नेचुरल लगे। पूजा मजाक में कहती हैं- कम से कम सनब्लॉक तो लगाने दो.

Advertisement
  • 10/10

पुजा बत्रा साल 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल बनी थीं. इसके बाद वो देश की टॉप मॉडल्स में शामिल हो गईं और फिर फिल्मों में आईं. उन्होंने जोड़ी नं- 1, नायक: द रियल हीरो और तलाश जैसी फिल्मों में काम किया.

 

(Photos: Instagram @poojabatra)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement