गुरुवार का दिन फिल्म जगत के लिए बेहद भारी साबित हुआ. हमने इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर खो दिए. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. नाना पाटेकर इंडस्ट्री के वो बेबाक कलाकार थे, जो कभी किसी के सामने कुछ बोलने से नहीं डरे. पर्दे पर उनका काम बोलता था. शोबिज का हिस्सा होने के बावजूद वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते थे.
नाना पाटेकर हमेशा अपने परिवार और निजी जिंदगी पर बोलने से बचते रहे. एक्ट्रेस से शादी करने के बावजूद उन्होंने अपनी शादी पर कभी कुछ नहीं बोला. आइए दिग्गज अभिनेता की वाइफ के बारे में करीब से जानते हैं.
1978 में नाना पाटेकर की शादी नीलकंती पाटेकर से हुई थी, जो खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं. शादी के बाद नाना और नीलकंती के दो बेटों के पेरेंट बने, लेकिन 2 साल की उम्र में उनके एक बेटे का निधन हो गया. अब नाना और नीलकंती का एक बेटा मल्हार पाटेकर है.
नीलकांति ने 1966 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग में कदम रखा था. वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चकी हैं. एक्ट्रेस बनने से पहले वो एक बैंक अधिकारी थीं. इसके बाद उन्होंने मराठी एक्ट्रेस और लेखक के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई.
बेहतरीन काम करने के बावजूद वो लंबे समय के लिए इंडस्ट्री से दूर हो गईं. इसके बाद उन्होंने विक्की कौशल की 'छावा' से शानदार कमबैक किया. उन्हें साल 1989 में मराठी फिल्म ‘आत्मविश्वास’ के लिए महाराष्ट्र सरकार का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था.
कई सेलिब्रिटी शादियों के उलट, नाना और नीलकंती ने अपनी निजी जिंदगी को ज्यादातर सुर्खियों से दूर रखा. नाना पाटेकर और नीलकंती पाटेकर कई सालों से अलग-अलग रह रहे थे. रिपोर्ट्स में बताया गया कि नाना करीब 35 साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे.
हालांकि, दोनों ने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग रहने के बावजूद दोनों शादीशुदा थे.
नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और कहा था कि दोनों के स्वभाव और सोच में अंतर था. उन्होंने नीलकंती का अपनी जिंदगी और करियर में योगदान भी स्वीकार किया था. उनका कहना था कि पत्नी से अलग होने का मतलब ये नहीं है कि उनकी शादी टूट चुकी है.
नाना पाटेकर पत्नी से अलग क्यों हुए इसकी सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है. बस इतना जरूर है कि अलग होने के बावजूद भी वो पत्नी से पूरी तरह से अलग नहीं हो पाए थे.
All Photos: Social Media