एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास को फिल्म इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच को लेकर बड़े खुलासे किए हैं.
शुभोजीत घोष संग बातचीत में अनंग्शा ने बताया कैसे एक अधेड़ उम्र के शख्स ने उन्हें उनका शुगर डैडी बनने का ऑफर दिया था. जिसे सुनकर वो हैरान हो गई थीं.
अनंग्शा ने कहा- जब मैं इंडस्ट्री में आई थी मुझे 70 साल के प्रोड्यूसर ने कहा- देखो ये तुम्हारे घर और गाड़ी की चाबी है.
''लेकिन तुम्हें मेरे साथ बस 1 साल रहना होगा. फिल्म तुम्हारी हम प्रोड्यूस कर देंगे. तब मेरे पास पैसे नहीं थे.''
अनंग्शा ने बताया कि वो शख्स फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना प्रोड्यूसर है. वो आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव है.
एक्ट्रेस ने कहा कि वो शख्स खुद को शुगर डैडी की तरह प्रमोट कर रहा था. तब वो इंडस्ट्री में लड़कर आई थीं. घर पर अनंग्शा ने झगड़ा किया था.
इसलिए वो ये सब बातें अपने घर पर नहीं बता सकती थीं. उनकी फैमिली उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहती है.
एक्ट्रेस के मुताबिक, अगर वो घर पर ये सब बताती तो उनके पापा सब कुछ छोड़कर वापस आने को बोलते. इसलिए उन्होंने पेरेंट्स को कुछ नहीं बताया.
अनंग्शा ने कहा- मुझे नहीं मालूम था इंडस्ट्री में ये सब भी होता है. तब मैं नई थी. मैं उस शख्स की बात को सुनकर हैरान थी. मैं उनकी बातों को समझ नहीं पाई.
मैंने उस शख्स को कहा कि मैं अभी आती हूं. ऐसा बोलकर मैं वहां से तुरंत भागी. अनंग्शा ने कहा कि घर जाकर वो बहुत रोई थीं.
अनंग्शा वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में जरीना का रोल निभाकर फेमस हुईं. इस रोल ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बनाया. लेकिन एक्ट्रेस को लोगों के भद्दे मैसेज भी आने लगे थे.
All Photos: Instagram @anangsha