बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा 52 साल की हैं. जीवन का एक अरसा बिताने के बाद भी वो यंग और फिट नजर आती हैं, जिससे हर कोई हैरान है.
मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों से फैन्स को सरप्राइज करती रहती हैं. इन दिनों वो वेकेशन के लिए ग्रीस गई हुई हैं.
मलाइका ने इंस्टाग्राम पर ग्रीस वेकेशन की झलक दिखाई है. इस बार वो अकेले वेकेशन एंजॉय नहीं कर रही हैं, बल्कि साथ में उनके बेटे अरहान खान भी हैं.
तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि उन्होंने वहां की खूबसूरती, लजीज डिशेस और होटल की लग्जरी प्रॉपर्टी को खूब एंजॉय किया.
मां के साथ अरहान भी बिंदास तरीके से चिल करते दिखे. तस्वीर देखकर फैन्स ने कहा कि ये मां-बेटे कम और भाई-बहन ज्यादा नजर आ रहे हैं.
डीवा वेकेशन पर हों और बिकिनी ना पहनें ऐसा हो ही नहीं सकता. ग्रीस में छुट्टियां बिता रहीं मलाइका बिकिनी में पारा हाई करती दिखीं.
ग्रीस और मलाइका का बोल्ड लुक देखकर फैन्स की आंखें खुली की खुली रह गईं. एक ने लिखा कि वो संतूर मॉम हैं. दूसरे ने लिखा कि जवानी का राज बताओ प्लीज.
मलाइका अपनी बोल्डनेस से लोगों के दिलों में आग लगाती दिखीं. उनका किलर अंदाज उनके चाहने वालों को सरप्राइज करता दिखा.
All Photos: Instagram @malaikaaroraofficial