'लापता लेडीज' से लोगों का दिल जीतने वाली नितांशी गोयल एक बार फिर सुर्खियों में हैं.
18 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस ने वो अचीवमेंट हासिल की है, जो हर किसी के लिए आसान नहीं होती है.
अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद नितांशी गोयल ने करोड़ों की लग्जरी कार खरीदी है.
सोशल मीडिया पर उनकी नई कार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसने में वो खुशी-खुशी कार के साथ पोज दे रही हैं.
कार लेने के बाद नितांशी गोयल ने अलग-अलग तरह के पोज दिए. वो कार पर सिर रखकर फोटो क्लिक कराती दिखीं.
नितांशी ने मर्सिडीज-बेंज GLE खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है.
फैन्स नितांशी की अचीवमेंट पर खुश दिख रहे हैं. हर कोई उन्हें नई कार की बधाई दे रहा है.
'लापता लेडीज' से अपनी पहचान बनाने नितांशी हर दिन कामयाबी की नई सीढ़ी चढ़ती जा रही हैं.
Photo: Instagram @nitanshigoelofficial