Advertisement

बॉलीवुड

Kuku Kohli Funeral: पति को खोकर टूटीं अरुणा ईरानी, परिवार ने संभाला, बिलखकर रोए घरवाले

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST
  • 1/11

फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली अब हमारे बीच नहीं रहे. 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. मंगलवार को उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी.
 

  • 2/11

हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ. कुकू कोहली के निधन के बाद उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और परिवार के बाकी लोग टूट गए हैं. बुधवार को फिल्ममेकर को आखिरी विदाई दी गई.
 

  • 3/11

यहां पर कुकू को नम आंखों से रुखस्ती दी गई. फिल्ममेकर को खोकर परिवार का बुरा हाल है. अरुणा ईरानी टूट गई हैं. उनकी हालत देखकर फैंस परेशान हो रहे हैं. 
 

Advertisement
  • 4/11

अरुणा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो गमगीन दिखी हैं. परिवार के लोग और करीबी उनका हाथ पकड़कर संभालते दिखे.
 

  • 5/11

एक फोटो में कुकू को आखिरी विदाई देने पहुंचे शख्स का अरुणा ने आभार जताया. परिवार को सभी ने सांत्वना और हिम्मत दी.
 

  • 6/11

कुछ फोटोज में परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए दिखे. फैमिली का दुख देखकर फैंस भी दुखी हो रहे हैं.

Advertisement
  • 7/11

अरुणा और उनके परिवार को मुश्किल घड़ी में सांत्वना देने बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी पहुंचे थे. 
 

  • 8/11

कटरीना और विक्की ने परिवार के गम में उनका साथ दिया. घरवालों को इस नाजुक वक्त में हिम्मत देने का कपल ने काम किया. 
 

  • 9/11

इंडस्ट्री के बाकी लोग भी कुकू के अंतिम संस्कार में पहुंचे. शबाना आजमी, जावेद अख्तर, रोहित शेट्टी और राजपाल यादव को भी स्पॉट किया गया. 
 

Advertisement
  • 10/11

कुकू कोहली की 2 शादियां हुई थीं. पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं- पूजा और करिश्मा कोहली. हालांकि कुकू और अरुणा की कोई संतान नहीं है.
 

  • 11/11

कुकू की हिट फिल्मों में ‘फूल और कांटे’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ शामिल हैं. उन्होंने अजय देवगन को स्टार बनाया था.


All Photos: Vinod Singh

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement