हेमा मालिनी का मुंबई में 54 साल पुराना लैविश घर है. इसे एक्ट्रेस ने पति धर्मेंद्र की यादों से सजाया हुआ है. ईशा देओल ने मां के इस ड्रीम होम का टूर दिया है.
Photo: Instagram @dreamgirlhemamalini
ये घर खास है. क्योंकि इसी घर में हेमा मालिनी ने मायानगरी में अपने सपनों का सफर शुरू किया था. ये घर उनके डांस, स्टारडम और धर्मेंद्र संग लव स्टोरी का गवाह बना है.
Photo: Screengrab
ईशा इस घर में अपनी मां, आंटी और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ रहती हैं. ये घर कल्चर, आर्ट और धर्मेंद्र की खूबसूरत यादों से सजाया गया है. कर्ली टेल्स को ईशा ने घर का टूर दिया है.
Photo: Screengrab
घर में क्लासिकल डांस की मुद्राओं की पेंटिंग लगी है. ईशा, अहाना और हेमा की परफॉर्मेंस की तस्वीरों से दीवारें सजी हैं. डांस पर बुक्स और नटराज की मूर्ति रखी है.
डांस रिहर्सल के लिए एक खास रूम बना है. जहां मैडिटेशन भी किया जाता है. इस रूम में करीबन 30 लोग साथ में डांस कर सकते हैं.
Photo: Screengrab
इस रूम में धर्मेंद्र की बड़ी सी फोटो लगी है. जिसमें हीमैन मुस्कुराते हुए दिखते हैं. पिता के बारे में बोलते वक्त ईशा भावुक हो जाती हैं.
Photo: Screengrab
ऑफिस रूम है, जो हेमा मालिनी की पति और बच्चों संग फैमिली फोटोज से भरा हुआ है. एक पेंटिंग लगी है जिसमें धर्मंद्र-हेमा की फोटो थ्रेड से बनी है.
Photo: Screengrab
घर में दो किचन हैं. हेमा नॉन वेज नहीं खाती हैं. इसलिए उनका किचन और कुक दोनों अलग हैं. फैंस के दिए पर्सनलाइज्ड कुशन सोफे पर रखे हैं. जिसमें हेमा और धर्मेंद्र की फोटो लगी है.
Photo: Screengrab
ईशा ने बताया कि मां हेमा के इस बंगले का सालों तक कोई नाम नहीं था. स्पिरिचुअल गुरु श्री श्री रविशंकर ने इस बंगले का नाम अद्वितीय रखा है.
Photo: Screengrab
ईशा ने बताया कि इस 3 मंजिला बंगले में सबके अलग फ्लोर हैं. उनके और अहाना के फ्लोर का अलग इंटीरियर है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो साउथ इंडियन फूड पसंद करती हैं.