Advertisement

बॉलीवुड

'बैंक-MNC सब जगह कास्टिंग काउच, पर बेकार में बदनाम शोबिज', एक्ट्रेस का दावा- ताली एक हाथ से नहीं बजती

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST
  • 1/8

चारुल मलिक ने न्यूज एंकर से टीवी एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय किया है. चारुल पॉपुलर टीवी शोज 'भाभीजी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन पलटन' जैसे में दिखाई दे चुकी हैं. 
 

  • 2/8

चारुल मलिक ने 'कनेक्ट' नाम के यूट्यूब चैनल संग बातचीत में कास्टिंग काउच पर बात की है. उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच सब जगह होता है. 

  • 3/8

चारुल से पूछा गया कि क्या टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया है? इसपर उन्होंने कहा- एक्टिंग जर्नी के दौरान बहुत कुछ पता चला है. 

Advertisement
  • 4/8

'बहुत लोगों के नाम भी पता हैं, जो ये सब करते हैं, लेकिन मैं किसी का नाम नहीं लूंगी, क्योंकि मुझे इंडस्ट्री में रहकर काम भी करना है. 

  • 5/8

चारुल आगे बोलीं- मुझे लगता है कि सिर्फ एक्टिंग में नहीं, बल्कि कास्टिंग काउच सब जगह है. लेकिन टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री चर्चा में रहती है, क्योंकि इसके बारे में लोग जानना चाहते हैं.

  • 6/8

'लेकिन कास्टिंग काउच बैंक, कॉलेज, MNCs समेत हर जगह है.' चारुल ने आगे कहा कि कास्टिंग काउच अपने आप नहीं होता, जहां लोग शॉर्टकट्स लेना चाहते हैं वहां कास्टिंग काउच होता है. ताली दो हाथों से बजती है. ये आप पर निर्भर करता है. 

Advertisement
  • 7/8

चारुल मलिक ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया. 

  • 8/8

(Photos: Instagram @charulmalik)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement