हाल ही में साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें यश का न्यूड अवतार देखकर हर कोई हैरान रह गया और इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. (Photo: YT/KVN PRODUCTIONS)
हालांकि, कैमरे के सामने कपड़े उतारने या न्यूड सीन देने वाले यश पहले एक्टर नहीं हैं. उनसे पहले भी बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पर्दे पर ऐसा बोल्ड कदम उठाने की हिम्मत दिखा चुके हैं. (Photo: YT/KVN PRODUCTIONS)
अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले जॉन अब्राहम ने अपने फिल्मी सफर में हर तरह के रोल किए हैं. जॉन अपने करियर में दो बार कैमरे के सामने बिना कपड़ों के नजर आ चुके हैं. पहली बार उन्होंने कबीर खान की चर्चित फिल्म 'न्यूयॉर्क' के एक जेल सीक्वेंस के लिए न्यूड शॉट दिया था. इसके अलावा, वे एक बेहद मशहूर फोटोशूट के लिए भी न्यूड हुए थे. (Photo: YT/YRF)
बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान अपने रोल को परफेक्ट बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए जाने जाते हैं. साल 2014 में आई राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म 'PK' के पहले ही पोस्टर में आमिर पूरी तरह बिना कपड़ों के, हाथ में केवल एक ट्रांजिस्टर थामे नजर आए थे. आमिर के इस कदम की जहाँ एक तरफ सराहना हुई, वहीं दूसरी तरफ काफी विवाद भी हुआ. (Photo: Screengrab)
रणबीर अब तक तीन फिल्मों में ऐसे सीन कर चुके हैं. साल 2007 में अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' के एक गाने में वे तौलिया गिराते हुए न्यूड लुक में दिखे थे. इसके बाद, संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में जेल चेकिंग वाले सीन के दौरान वे बिना कपड़ों के नजर आए. वहीं, साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में भी रणबीर ने एक सीन के लिए न्यूड अवतार में दिखे थे. (Photo: Screengrab)
साल 2009 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म 'जेल' में नील नितिन मुकेश ने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया था. इस फिल्म के एक बेहद संवेदनशील और गंभीर सीन में नील ने पूरी तरह से फ्रंट न्यूड सीन दिया था.
(Photo: Screengrab)
अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले राजकुमार राव भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार ने वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी का किरदार निभाया था. फिल्म के एक जेल सीक्वेंस में पुलिस प्रताड़ना को दिखाने के लिए राजकुमार पूरी तरह न्यूड नजर आए थे. (Photo: Screengrab)
वेब सीरीज 'पंचायत' में दामाद जी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए. एक्टर आसिफ खान भी स्क्रीन पर ऐसा बोल्ड सीन दे चुके हैं. आसिफ खान सुपरहिट क्राइम थ्रिलर सीरीज 'पाताल लोक' के पहले सीजन में नजर आए थे. सीरीज के एक बेहद कड़े और इंटेंस जेल सीन के दौरान आसिफ खान न्यूड दिखाई दिए थे. (Photo: Screengrab)