बॉलीवुड के आदर्श कपल Ashutosh Rana और Renuka Shahane ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह बेहद खास अंदाज में मनाई. दोनों ने एक बार फिर शादी रचाई और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई.
सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में कपल ने दोस्तों और परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया. दोनों ने केक काटा और इस खास मौके की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.
इस दौरान आशुतोष और रेणुका ने भगवान का आशीर्वाद भी लिया. पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को फिर से सेलिब्रेट किया.
तस्वीरों के साथ आशुतोष ने एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि खुशी से भरा समय कब गुजर जाता है, पता ही नहीं चलता और ऐसा लगता है जैसे शादी कल ही हुई हो.
आशुतोष ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि शादी किसी को बदलने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे को बेहतर इंसान बनाने का रिश्ता होता है. उनके मुताबिक, सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि पति-पत्नी के बीच सम्मान भी बहुत जरूरी है.
उन्होंने शादी को दो नदियों के संगम जैसा बताया. उनका कहना था कि विवाह के बाद दो अलग लोग एक हो जाते हैं और यही रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात है.
एक्टर ने अपने माता-पिता, गुरु और दोस्तों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद और प्यार की वजह से उनका रिश्ता इतना मजबूत बना हुआ है.
25 साल पूरे होने पर फैंस भी इस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं.
आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. इनकी मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी.आशुतोष को जब रेणुका से प्यार हुआ था तब वो तलाकशुदा थीं. कपल ने ढाई साल की डेटिंग के बाद 25 मई 2001 को शादी रचाई. रेणुका-आशुतोष के दो बेटे हैं- शौर्यमन और सत्येंद्र.
(Photo: Instagram @ashutosh_ramnarayan)