Advertisement

बॉलीवुड

अंशुला कपूर की शादी की रस्मों में छाईं सोनम, दिखा शाही अंदाज, लूटी लाइमलाइट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST
  • 1/9

कपूर खानदान में खुशियों की बारिश हो चुकी है. बोनी कपूर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. 
 

  • 2/9

कपूर खानदान का हर शख्स अंशुला और रोहन की शादी के जश्न में डूबा दिखा रहा है. शादी से पहले कपूर खानदान में माता की चौकी रखी गई. 
 

  • 3/9

माता की चौकी में अंशुला और रोहन ने अपने जिंदगी के नए सफर के लिए आशीर्वाद लिया. दोनों मां की भक्ति में डूबे नजर आए.

Advertisement
  • 4/9

सोनम कपूर भी अपनी छोटी बहन की खुशियों में शरीक हुईं. उन्होंने अंशुला और होने वाले जीजा रोहन ठक्कर संग फोटो भी क्लिक कराई. 
 

  • 5/9

अंशुला के शादी के फंक्शन में सोनम अपने शाही लुक से लाइमलाइट लूट ले गईं. हमेशा की तरह उन पर से निगाहें हटाना मुश्किल रहा. 

  • 6/9

माता की चौकी पर सोनम ने बेज कलर का अनारकली सूट पहना था. ट्रेडिशनल वियर के साथ उन्होंने मैचिंग की जूलरी पहनी थी. 
 

Advertisement
  • 7/9

ओपन हेयर और ग्लोइंग मेकअप में वो शाइन करती नजर आईं. सोनम के चेहरे पर पोस्ट प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आया. हमेशा की तरह सोनम का फैशन ऑन पॉइंट था. 

  • 8/9

सूट, जूलरी और मेकअप के साथ सोनम की बिंदी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. वो सोफे पर लेटकर एकदम महारानी की तरह पोज देती दिखीं. 

  • 9/9

सोनम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी डॉल के वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए रेडी हूं. पहले कहा जा रहा था कि सोनम अंशुला के वेडिंग फंक्शन में शरीक नहीं हुई हैं. पर सोनम ने कपूर खानदान में दरार की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. 

All Photos: Instagram @anshulakapoor/@sonamkapoor

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement