Advertisement

बॉलीवुड

सुर्ख लाल जोड़े-टेंपल जूलरी में दुल्हन बनी हसीना, मंडप पर दूल्हे संग चहकी, भावुक हुए माता-पिता

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST
  • 1/11

बधाई हो! पॉपुलर एक्ट्रेस आंचल सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं. आंचल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मोहित चावला संग शादी करके घर बसा लिया है. 

  • 2/11

एक्ट्रेस ने शादी की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं. सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आंचल काफी खूबसूरत लगीं.

  • 3/11

आंचल के रेड लहंगे पर हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी हुई है. लहंगे संग एक्ट्रेस ने गोल्ड टेंपल जूलरी कैरी की. नेकलेस, मांग टीका और झुमके पहनकर वो दुल्हन बनीं. 

Advertisement
  • 4/11

हैवी लंहगे संग आंचल ने अपने मेकअप को लाइट और सटल रखा. बिंदी लगाकर अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया. 

  • 5/11

शादी की तस्वीरों में आंचल किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. एक तस्वीर में वो मंडप पर बैठी चहकती नजर आईं. फेरों के वक्त उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. 

  • 6/11

शादी की एक तस्वीर में आंचल पति मोहित की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे संग रोमांटिक होते नजर आए. 

Advertisement
  • 7/11

आंचल की शादी में उनके पेरेंट्स भी भावुक होते दिखे. बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखना किसी भी मां-बाप के लिए काफी इमोशनल वक्त होता है. 
 

  • 8/11

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए आंचल ने कैप्शन में लिखा- हर लड़की की जिंदगी में यह खास दिन आता है, जब उसके पापा उसे मंडप तक ले जाते हैं और उसका हाथ उसके हमसफर के हाथ में सौंपते हैं. हम सब इस पल के बारे में सोचकर घबरा जाते हैं.

  • 9/11

'मुझे याद है, जब मैंने अपनी शादी के वेन्यू की तरफ आती बारात की आवाज सुनी, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे. लेकिन मोहित के शब्दों ने मुझे शांत किया. '

Advertisement
  • 10/11

आंचल की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं. फैंस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक्ट्रेस की शादी को लेकर काफी बज बना था. 

  • 11/11

(Photo: Instagram @anchalsinghofficial)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement