Advertisement

बॉलीवुड

61 साल की उम्र में दूल्हा बनेंगे आमिर खान, 25 साल पुरानी दोस्त को बनाएंगे दुल्हन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST
  • 1/10

61 साल के आमिर खान 47 साल की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं. 5 जुलाई को आमिर घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करके अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे. आमिर-गौरी की शादी में सिर्फ परिवार और करीब दोस्त शामिल होंगे.

  • 2/10

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और शाहरुख खान दोस्त की शादी में बाराती बनेंगे. आमिर की तीसरी शादी से पहले एक बार उनके और गौरी के रिलेशन पर नजर डालते हैं. जानते हैं कि दोनों के रिश्ते की नींव कहां से शुरू हुई. 

  • 3/10

13 मार्च 2025 को आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन गौरी को दुनिया से रूबरू करवाया. खास मौके पर उन्होंने बताया कि वो 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन रिलेशनशिप एक साल पहले शुरू हुआ. गौरी 6 साल के बेटे की मां हैं. दोनों के रिश्ते को परिवार से मंजूरी मिल चुकी है. आमिर से पूछा गया कि क्या वो तीसरी शादी करेंगे. इस पर उन्होंने कहा था कि अभी इसकी कोई प्लानिंग नहीं है. 60 की उम्र में तीसरी शादी शोभा नहीं देती. 

Advertisement
  • 4/10

अपना रिश्ता कंफर्म करने के बाद 18 मार्च 2025 में पहली बार आमिर, गौरी के साथ दिखाई दिए. कपल को मुंबई के एक्सेल एंटरटेनमेंट ऑफिस के बाहर देखा गया. एक वीडियो में दोनों को कार तक जाते, आमिर को पैप्स से मिलते, गौरी को कार में बैठाने में मदद करते दिखाया गया.
 

  • 5/10

13 अप्रैल 2025 में आमिर और गौरी को चीन के एक इवेंट में साथ देखा गया. दोनों 12 अप्रैल को मैकाउ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में पारंपरिक पोशाक में दिखे. एक-दूसरे का हाथ थामे आमिर और गौरी ने चीनी कलाकार शेन के साथ तस्वीरें लीं. 28 अप्रैल, 2025 को आमिर, गौरी और उनके बेटे जुनैद ने मुंबई में आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता के घर पहुंचे. 

  • 6/10

1 जून, 2025 को आमिर ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बताया कि गौरी से उनकी मुलाकात कॉमन दोस्त के जरिये हुई थी. उन्होंने कहा कि गौरी और मैं गलती से मिले और हम जुड़े और प्यार हो गया. 20 जून को आमिर अपनी पार्टनर गौरी और बेटे आजाद के साथ 'सितारे जमीन पर' के प्रीमियर में पहुंचे. तीनों ने कैमरे पर पोज भी दिया. 

Advertisement
  • 7/10

8 जुलाई 2025 में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि वो गौरी के साथ बहुत गंभीर हैं और अपने दिमाग में गौरी से शादी कर चुके हैं. सुपरस्टार के इस खुलासे ने सबको चौंका दिया था. 

  • 8/10

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 जनवरी 2026 में आमिर, गौरी के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, नया घर उनके परिवार के पास है, जिससे प्राइवेसी और नजदीकी दोनों बनी रहती है. 

  • 9/10

14 मार्च 2026 को आमिर ने अपने 61वें जन्मदिन को घर पर अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया. इस जश्न में गौरी और उनके बच्चे जुनैद, ईरा और आजाद मौजूद थे. 15 मार्च को पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर जश्न का वीडियो शेयर किया था. 

Advertisement
  • 10/10

29 अप्रैल 2026 नवभारत टाइम्स के इंटरव्यू में आमिर ने अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए कहा कि गौरी से मिलने के बाद उन्होंने भावनात्मक बदलाव महसूस किया. उन्होंने कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि गौरी उनके जीवन में आईं और अब वो काफी खुश हैं. अब फैन्स उनकी और गौरी की वेडिंग पिक्स देखने के लिए एक्साइटेड हैं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement