भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह लगता है अपने पुराने प्यार को भूले नहीं हैं. तभी तो सालों बाद पावर स्टार ने अक्षरा से माफी मांगी है. जिस अक्षरा का वो पब्लिक में नाम लेने से बचते थे. आज उन्हीं एक्ट्रेस से पवन सिंह ने सरेआम माफी मांगी है. अक्षरा सिंह को बाबू-बेटा बोला. उनके पेरेंट्स से माफी मांगी. पवन सिंह के इस यू-टर्न पर भोजपुरी हसीना स्मृति सिन्हा का रिएक्शन आया है.
पावर स्टार पर साधा निशाना
एक्ट्रेस ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर पवन सिंह को लताड़ा है. अक्षरा सिंह का नाम जपने पर सवाल उठाए हैं. वीडियो में स्मृति कहती हैं- पत्नी को सताओ, प्रेमिका को सहलाओ, और भोजपुरी का शेर कहलाओ वाह रे पावर. अब कल ही दशहरा है, सबको पता है दशहरा क्यों मनाते हैं. इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था. उस रावण का जिसने अपनी पत्नी के होते हुए पराई औरतों पर गलत नजर रखी. उसने माता सीता का हरण भी किया था.
''हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक रावण है. जो अपनी पत्नी के होते हुए सरेआम पराई औरतों के नाम ले रहे हैं. खुले मंच से पब्लिक के बीच दूसरी औरतों का नाम ले रहे हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगी कि आप लोगों के आसपास या घर में जो भी रावण है, उससे लड़ने की शक्ति मां दुर्गा आपको दें. आप भी रावण को हराकर उसका वध करके सत्य की स्थापना करें.''
स्मृति ने ये भी कहा कि नवरात्रि के मंच पर लोगों को गीत गाने के लिए बुलाया जाता है. लेकिन कुछ लोग निजी फायदे के लिए उस मंच को यूज करते हैं. उनके मुताबिक, बहुत बार ऐसा हुआ है जब वो मंच पर जाकर कुछ भी बोल देते हैं. उस एक्टर का किसी को भी छेड़ देना उनके लिए आम बात है. स्मृति ने इससे पहले भी पवन सिंह पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि एक्टर नशे में धुत्त रहते हैं. उन्हें अपनी मां के अलावा दूसरी सभी महिलाएं बिन कपड़ों के दिखती हैं. स्मृति की इन बातों पर पवन सिंह ने आज तक रिएक्ट नहीं किया है.
वहीं पवन सिंह का फिर से अक्षरा का जिक्र करना भोजपुरी इंडस्ट्री में नई सुगबुगाहट छेड़ गया है. फैंस को लगता है अक्षरा-पवन फिर से साथ आने वाले हैं. देखना होगा पवन सिंह का ये मूव उन्हें कहां लेकर जाता है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क