पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिना पति मनाया करवाचौथ, बालकानी से किया चांद का दीदार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस बार करवाचौथ का व्रत बिना पति के मनाया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स दोनों के साथ आने की दुआ कर रहे हैं.

Advertisement
ज्योति सिंह ने मनाया करवाचौथ (Photo: Screengrab) ज्योति सिंह ने मनाया करवाचौथ (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस बार भी करवाचौथ का व्रत बिना पति के मनाया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, क्योंकि दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है.

बालकनी में पूरी की रस्में
ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो लाल साड़ी, लाल चूड़ियों, गहनों और सिंदूर के साथ सुहागन के रूप में सजी दिखीं. वो बालकनी में खड़ी होकर चांद को देखती हैं, छलनी से अर्घ्य देती हैं और पूजा की थाली के साथ करवाचौथ की परंपरागत रस्में पूरी करती हैं. इस दौरान पवन सिंह उनके साथ मौजूद नहीं थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा और अंत में खुद ही पानी पीकर व्रत खोला.

Advertisement

विवाद के बीच व्रत
पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है और ज्योति ने पवन सिंह से मेंटेनेंस की मांग भी की है. हाल ही में कोर्ट में लगातार गैरहाजिरी के चलते पवन सिंह पर 3,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. ऐसे में ज्योति का बिना पति करवाचौथ मनाना लोगों के लिए भावनात्मक और चर्चित पल बन गया. कई यूजर्स ने उनकी श्रद्धा और साहस की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने इसे रिश्ते में सुलह की उम्मीद से जोड़ा. 

पिछले साल करवाचौथ पर ज्योति ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा था, पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है, मेरी जैसी अभागन कोई और न बने. इस बार उन्होंने बस हैप्पी करवाचौथा लिखा और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया. 

Advertisement

फिलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है और अगली सुनवाई 12 नवंबर को होनी है. ऐसे में ज्योति का ये करवाचौथ न सिर्फ एक त्योहार, बल्कि उनके रिश्ते और संघर्ष की कहानी का भी हिस्सा बन गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »