बिकिनी पहनकर पूल में उतरी हसीना, बोल्ड लुक से उड़ाए फैन्स के होश, Video

भोजपुरी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना बोल्ड बिकिनी वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस लुक को फैन्स ने खूब पसंद किया और तारीफों के पुल बांधे.

Advertisement
monalisa monalisa

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

मोनालिसा भोजपुरी-टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. मोनालिसा का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. फैन्स उनकी लाइफ की छोटी से छोटी अपडेट जानना चाहते हैं. यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और चाहने वालों को लाइफ की अपडेट देती रहती हैं. अब भोजपुरी डीवा ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों के दिलों में हलचल मचा दिया है. 

Advertisement

मोनालिसा का बोल्ड लुक 
मोनालिसा अपने बोल्ड लुक और रोल के लिए फेमस हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा अपने बिकिनी और रिवीलिंग फोटोज से हल्ला मचाती रहती हैं. इस बार भी उन्होंने यही किया. एक्ट्रेस का वेकेशन पर हैं और उन्होंने ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बिकिनी पहनकर स्विम करती दिख रही हैं. मोनालिसा का सुपरकूल और बोल्ड लुक देखकर फैन्स के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं. 

मोनालिसा के बोल्ड लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि पानी में आग लगा दी. दूसरे ने लिखा कि किलर. अन्य ने कहा कि कौन कहेगा कि मोनालिसा 45 साल की हैं. कई लोगों ने फायर इमोजी बनाकर उनके लुक की तारीफ की. मोनालिसा ने बिकिनी में वीडियो क्या डाला फैन्स ने तारीफों के पुल बांध डाले. 

Advertisement

मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने अपना करियर बी-ग्रेड मूवीज से शुरू किया था. मोनालिसा ने करीब 25 बी-ग्रेड मूवीज में काम किया है. इसके बाद उनकी एंट्री भोजपुरी सिनेमा में हुई और फिर वो टीवी पर आ गईं. मोनालिसा पिछले कई सालों से मां बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कंसीव नहीं कर पा रही हैं. 

कई इंटरव्यू में मोनालिसा मां बनने की चाहत जता चुकी हैं. उनके पति विक्रांत सिंह भी कह चुके हैं कि वो पापा बनना चाहते हैं, लेकिन कई कारणों से मोनालिसा कंसीव नहीं कर पा रही हैं. विक्रांत ने ये भी कहा कि बच्चा ना होने के लिए रिश्तेदार ताने भी मारते हैं.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »