94 साल की मां के सामने पत्नी सुरभि पर चिल्लाए मनोज तिवारी, बोले- तुम बहुत बुरी हो, Video

धमाल विद पति पत्नी और पंगा के नए एपिसोड में मनोज तिवारी ने अपनी मां के साथ गाना गाया, जिसने उनके करियर को बदल दिया था.इस भावुक पल ने सेट पर मौजूद सभी को छू लिया. साथ ही, मनोज और उनकी पत्नी सुरभि के बीच कुकिंग टास्क के दौरान हुई मजेदार नोकझोक ने दर्शकों को खूब हंसाया.

Advertisement
पति-पत्नी में पंगा (Photo: Social Media) पति-पत्नी में पंगा (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

धमाल विद पति पत्नी और पंगा के ‘सास-मां स्पेशल’ एपिसोड में मनोज तिवारी अपनी मां के साथ पहुंचे और उनके साथ वो गाना गाया, जिसने उनके करियर को बदल दिया था. ये पल मां-बेटे की भावुक जुड़ाव को दिखाता हुआ दर्शकों और सेट पर मौजूद लोगों को भावुक कर गया. एपिसोड में कुछ मजेदार पल भी आए, जब मनोज तिवारी और उनकी वाइफ सुरभि तिवारी की खट्टी-मीठी नोकझोक ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया. 

Advertisement

पत्नी पर चिल्लाए मनोज तिवारी 
कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर धमाल विद पति पत्नी और पंगा का नया प्रोमो शेयर किया गया है. प्रोमो में देखने को मिलता है कि अपकमिंग एपिसोड में मनोज तिवारी और सुरभि को एक कुकिंग टास्क दिया जाएगा. मनोज तिवारी को कुकिंग टास्क आंखों पर पट्टी बांधकर पूरा करना है. वहीं सुरभि अपने कान में हेड फोन लगाए दिख रही हैं. 

कान से सुनाई ना देने और आंख से ना देख पाने के कारण सुरभि और मनोज तिवारी में नोकझोक शुरू हो जाती है. परेशान होकर मनोज तिवारी कहते हैं कि सुरभि तुम बहुत पूरी पत्नी हो और टास्क छोड़कर चले जाते हैं. शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी, मनोज तिवारी की बात पर चुटकी लेते हैं. इसके बाद वो कहते हैं कि कुकिंग में बुरी पत्नी हो. सुरभि कहती हैं कि पता है रायता फैला कर साफ करने से साफ होता नहीं है. वहीं शो में सुरभि की सास बेटे-बहू की नोकझोक देखकर हंसने लगती हैं. 

Advertisement

शो का प्रोमो मजेदार है. फैन्स पूरा एपिसोड देखने के लिए बेताब हैं. ये पहला मौका है जब मनोज तिवारी की मां छोटे पर्दे पर दिखाई दी हैं. मनोज तिवारी अपने सुपरस्टार होने का श्रेय अपनी मां को देते हैं. शो पर सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी के कहने पर मनोज तिवारी ने अपनी मां के साथ ‘निमिया के दरिया से’ गाना गाया. मां-बेटे का गाना सुनकर अर्जुन बिजलानी की पत्नी समेत सेट पर मौजूद कई लोग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »