Advertisement

भोजपुरी

आम्रपाली दुबे-निरहुआ के रोमांस की चर्चा, गुपचुप बसा लिया घर, क्या है रिश्ते का सच?

आकांक्षा तिवारी
  • नई दिल्ली ,
  • 07 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST
  • 1/10

भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार रही है कि दर्शक उन्हें पर्दे पर साथ देखना पसंद करते हैं. यही वजह है कि उनकी निजी दोस्ती और रिश्ते को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं.

  • 2/10

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी साल 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से बनी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई एक्ट्रेसेस के ऑडिशन के बाद आम्रपाली को इस फिल्म के लिए चुना गया. फिल्म की सफलता ने दोनों को भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी बना दिया.

  • 3/10

निरहुआ और आम्रपाली ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी ने लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया. फिल्मों के अलावा दोनों सोशल मीडिया पोस्ट, इवेंट और इंटरव्यू में भी मस्ती करते नजर आते रहे हैं.

Advertisement
  • 4/10

आम्रपाली ने कई मौकों पर निरहुआ की तारीफ की, जबकि निरहुआ उन्हें अपनी अच्छी दोस्त और शानदार को-स्टार बता चुके हैं. पर जमाना इनकी दोस्ती को प्यार का नाम दे चुका है. 

  • 5/10

 निरहुआ और आम्रपाली के अफेयर की चर्चा होना इसलिए भी लाजमी है, क्योंकि दोनों हर जगह साथ दिखते हैं. निरहुआ-आम्रपाली, काशी विश्वनाथ, बागेश्वर धाम और विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन करने भी साथ पहुंचे थे. मंदिर एक ऐसी जगह है, जहां कोई भी शादीशुदा इंसान सिर्फ अपनी पत्नी के साथ पूजा करना चाहेगा, लेकिन निरहुआ के केस में ये चीज लागू नहीं होती है. 

  • 6/10

यही नहीं कुछ महीने पहले जब आम्रपाली और निरहुआ जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उन्होंने दोनों को पति-पत्नी बताया. निरहुआ ने भी आम्रपाली को अर्धांगिनी मानने से इनकार नहीं किया. 

Advertisement
  • 7/10

फिल्म का सेट हो, मंदिर या चुनावी मैदान आम्रपाली, निरहुआ हमेशा साथ दिखते हैं. निरहुआ शादीशुदा हैं और दो बेटों के पिता हैं, लेकिन कभी उनकी पत्नी को उनके साथ नहीं देखा जाता है. 
 

  • 8/10

 एक पॉडकास्ट में उन्होंने ये तक कह दिया था कि वो अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते हैं, जिसके लिए उनका काफी मजाक बना था. अब काजल राघवानी ने आम्रपाली पर निरहुआ की शादी बर्बाद करने का आरोप लगाया है. 
 

  • 9/10

काजल ने वीडियो शेयर करते हुए ये पूछा कि निरहुआ अपनी पत्नी के बजाए आम्रपाली के साथ कुंभ स्नान के लिए क्यों गए थे. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि आम्रपाली की वजह से निरहुआ उन्हें अपनी फिल्म से बाहर कर चुके हैं. 

Advertisement
  • 10/10

एक ओर जहां निरहुआ शादीशुदा हैं. वहीं आम्रपाली ने अब तक शादी नहीं की है. वो बिना शादी के मां बनना चाहती हैं. कैमरे पर आम्रपाली और निरहुआ का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा नजर आता है. लेकिन असल में इनका बॉन्ड कैसा है, ये वही बता सकते हैं. 

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement