तंत्र-मंत्र जानता तो मोदी को हटा नेताजी को बनाता पीएम: शिवपाल यादव

पार्टी टूटने के बारे में शिवपाल यादव का कहना है कि हम नेता जी के साथ हैं, जो भी फैसला लेंगे, हम नेता जी के साथ है. शिवपाल यादव बोले कि आगे भी सब ठीक होगा है.

Advertisement
शिवपाल यादव का तंत्र मंत्र पर बयान शिवपाल यादव का तंत्र मंत्र पर बयान

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली/लखनऊ,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

तंत्र मंत्र करवाने के आरोप पर शिवपाल यादव बोले कि देखे तंत्र मंत्र यह मुझको आता नहीं है, मैं इसमें विश्वास नहीं करता हूं. अगर तंत्र-मंत्र में ही इतना होता तो मैं मोदी को हटाकर नेता जी को प्रधानमंत्री बना देता. मैं तो हरदोई नहीं गया हूं, ना तंत्र तांत्रिकों से मिला हूं. ऐसे ही लोग तो करवाने वाली लोग हैं जब झूठ प्रचार करना कुछ लोगों का काम है.

Advertisement

मुलायम सिंह द्वारा अखिलेश को अगला मुख्यमंत्री बताए जाने पर के नेता शिवपाल यादव का कहना है कि जो नेता जी ने कहा है वह सब ठीक है. हम भी चाहते हैं कि एकदम शांति रहे, हम नेता जी के साथ हैं. अखिलेश के अगला मुख्यमंत्री बनने के बारे शिवपाल का कहना है कि हम बहुत पहले बोल चुके हैं और अब जब नेताजी बोल चुके हैं तो समझो सब लोग बोल चुके हैं.

पार्टी टूटने के बारे में शिवपाल यादव का कहना है कि हम नेता जी के साथ हैं, जो भी फैसला लेंगे, हम नेता जी के साथ है. शिवपाल यादव बोले कि आगे भी सब ठीक होगा है.


वहीं सपा नेता नरेश अग्रवाल बोले कि रामगोपाल यादव जी को राज्यसभा में नेता पद से हटाने के संबंध मे मुलायम सिंह यादव की चिट्ठी दुर्भाग्यपूर्ण है, अगर नेता जी ने हम सांसदों की राय ली होती तो उनको पता चल जाता कि बहुमत का मानना है कि रामगोपाल यादव ही नेता हैं.

Advertisement

वहीं अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर बोले कि अखिलेश के सीएम उम्मीदवार के बारे में नेता जी का बयान अच्छा है, हम लोग बहुत दिन से इस बात का इंतज़ार कर रहे थे कि जल्द ऐलान हो. पता नहीं क्यों नहीं एलान हो रहा था. नरेश अग्रवाल बोले कि अगर पीएसी में खुद प्रधानमंत्री आकर नोटबंदी के बारे में बताएं तो अच्छा रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »