प्रधानमंत्री मोदी के बयान में कुछ भी गलत नहीं : साक्षी महाराज

प्रधानमंत्री के रमजान और कब्रिस्तान पर दिए बयान पर मचे बवाल पर साक्षी महाराज का कहना है कि इस पर उन्हें आश्चर्य हो रहा है. उन्होंने कहा, 'मोदी जी देश के भाग्य विधाता हैं. सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत को लेकर चल रहे हैं.

Advertisement
बीजेपी नेता साक्षी महाराज बीजेपी नेता साक्षी महाराज

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

प्रधानमंत्री के रमजान और कब्रिस्तान पर दिए बयान पर मचे बवाल पर साक्षी महाराज का कहना है कि इस पर उन्हें आश्चर्य हो रहा है. उन्होंने कहा, 'मोदी जी देश के भाग्य विधाता हैं. सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत को लेकर चल रहे हैं. उन्होंने कब्रिस्तान के साथ श्मशान की बात की. अगर उन्होंने कहा कि रमजान में बिजली मिलती है तो होली पर भी बिजली आनी चाहिए, तो इसमें परेशानी कहां खड़ी होती है. हम जोड़ना चाहते हैं, तोड़ना नही चाहते हैं. तोड़ने का काम विपक्ष कर रहा है. मोदी तोड़ने का काम नहीं करते, मोदी जोड़ने का काम करते हैं.

Advertisement

पीएम के बयान पर विपक्षी पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग की कार्रवाई की मांग पर साक्षी महाराज का कहना है कि यूपी में की सरकार बन रही है. उन्होंने कहा, 'विपक्षी पार्टियों के अपने अपने स्वार्थ हो सकते हैं. साक्षी महाराज का स्वार्थ हो सकता है, लेकिन निर्वाचन आयोग का कोई स्वार्थ नहीं है. वे निर्वाचन आयोग को शिकायत करे. निर्वाचन आयोग बहुत समझदार है.' उन्होंने कहा, 'मेरे लिए भी तो कांग्रेस ने बवाल किया था. क्या निकला ? खोदा पहाड़, निकली चुहिया. मोदी जी ने गलत क्या कह दिया ? मोदी जी ने जो कहा है, हर शब्द सही कहा है और उसी संदर्भ में कहा है कि सबका साथ सबका विकास. मोदी जी सामंजस्य बनाना चाहते हैं. कांग्रेस और अन्य दल सामंजस्य को तोड़ना चाहते हैं. विवाद करना चाहते हैं. वह खाई खोदना चाहते हैं , जबकि मोदी हिंदू-मुसलमानों के साथ सामंजस्य बनाना चाहते हैं.

Advertisement

मुसलमानों को एक भी टिकट न देने के बारे में साक्षी महाराज का कहना है कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जहां न हिंदू को टिकट दिया जाता है और न मुसलमान को टिकट दिया जाता है. यहां केवल विनिंग कैंडिडेट को टिकट दिया जाता है. बाकी पार्टियों में हिंदू-मुसलमान के आधार पर टिकट दिया जाता है . उन्होंने कहा, 'हमारे संसदीय बोर्ड ने समझा होगा कि किसी मुसलमान को टिकट देने से शायद वह न जीत पाए. एम जे अकबर को राज्यसभा लेकर आए हम लोग. मंत्री बनाया. इसी तरह यूपी में हमारी सरकार बनेगी तो जो योग्य भाई होंगे उनको लाकर बनाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »