PM मोदी ने की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील तो केजरीवाल बोले- रचेगा इतिहास

पंजाब और गोवा में शनिवार को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर वोटिंग करने की अपील की है. वहीं पंजाब और गोवा के चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह-सुबह किए अपने ट्वीट में इन दोनों ही राज्यों में इतिहास रचने का दावा किया.

Advertisement
पंजाब और गोवा में शनिवार को मतदान हो रहे हैं पंजाब और गोवा में शनिवार को मतदान हो रहे हैं

साद बिन उमर

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

पंजाब और गोवा में शनिवार को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर वोटिंग करने की अपील की है.

पीएम मोदी ने शनिवार सुबह किए ट्वीट में लिखा है, 'गोवा और पंजाब के लोगों से विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में वोट करने का आग्रह करता हूं. अपने युवा साथियों से वोट करने की मेरी खास गुजारिश है.'

Advertisement

वहीं पंजाब और गोवा के चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह-सुबह किए अपने ट्वीट में इन दोनों ही राज्यों में इतिहास रचने का दावा किया.

इसके अलावा पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी लोगों से अपने मताधिकार के प्रयोग का आह्वान किया.

वहीं गोवा में शनिवार सुबह वोटिंग करने आए मौजूदा मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत पार्सेकर ने अपने किए कार्यों का हवाला देते हुए पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत मिलने का दावा किया.

गोवा में शनिवार की सुबह वोट करने वालों में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर भी थे. उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स से अच्छी वोटिंग की उम्मीद है, गोवा में इस बार पिछली बार की 84% वोटिंग का रिकॉर्ड भी टूट सकता है और बीजेपी यहां 2/3 बहुमत से जीतने जा रही है.

Advertisement

गोवा में जीत का दावा तो आप भी बराबर कर रही है और राज्य में उसके सीएम उम्मीदवार एल्विस गोमेस ने सुबह ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर लोगों से वोट करने की अपील की.

वहीं आप नेता और गोवा में पार्टी के प्रचार की कमान संभाले कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, बेहतर पंजाब और गोवा बनाने का संकल्प सिर्फ आप का है. समय आ गया है. आप को वोट करने के लिए बाहर निकलना चाहिए.'

बता दें कि गोवा के 40 विधानसभा सीटों और पंजाब के 117 सीटों के लिए शनिवार को वोटिंग हो रही है. दोनों ही राज्यों में त्रिकोणीय मुकाबला है. पंजाब में जहां शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की गठबंधन सरकार को कांग्रेस और आप से कड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं गोवा में बीजेपी, कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियां चुनावों में जीत का दावा कर रहे हैं. तमाम पार्टियों के जीत के दावे 11 मार्च को ही साफ हो पाएंगे, जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »