भड़के कांग्रेस नेता ने कहा- कोल्ड स्टोरेज में पड़े हैं कटियार, एक्शन ले EC

संजय सिंह का कहना था कि इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए. उनका आरोप था कि कटियार को उनकी पार्टी 'कोल्ड स्टोरेज में डाल चुकी है. लिहाजा वो अपने नेताओं को इंप्रेस करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं.

Advertisement
प्रियंका गांधी पर विनय कटियार का विवादित बयान प्रियंका गांधी पर विनय कटियार का विवादित बयान

मौसमी सिंह

  • दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता विनय कटियार के बयान की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है. यूपी में पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने आज तक के साथ खास बातचीत में बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.


संजय सिंह का कहना था कि इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए. उनका आरोप था कि कटियार को उनकी पार्टी 'कोल्ड स्टोरेज में डाल चुकी है. लिहाजा वो अपने नेताओं को इंप्रेस करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से इस बयान का संज्ञान लेने की मांग की.

Advertisement

संजय सिंह का दावा था कि बीजेपी यूपी के चुनावी मैदान में आपा खो बैठी है और पार्टी की हार तय है. उनके मुताबिक यूपी की आधी आबादी महिलाओं की है और वो चुनाव में बीजेपी को जरूर सबक सिखाएंगी. सिंह की राय में प्रियंका गांधी कांग्रेस की असरदार नेता हैं और उनपर ऐसी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है.

'शर्मनाक है बयान'
वहीं, असम से कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने कटियार के बयान को शर्मनाक करार दिया. उन्होंने कटियार को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आम चुनाव के वक्त 'बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा दिया था.' सुष्मिता ने कटियार से पूछा कि क्या ये नारा झूठ था? उन्होंने कटियार को नसीहत दी कि वो उनकी शक्ल पर ना जाएं और महिलाएं उनसे बेहतर सियासत कर सकती हैं. सुष्मिता देव का कहना था कि कटियार जैसे नेताओं की सोच के चलते ही महिलाएं राजनीति में आने से परहेज करती हैं.

Advertisement

कटियार के कड़वे बोल
कटियार ने कहा था कि बीजेपी के पास प्रियंका से ज्यादा सुंदर महिलाएं, हिरोइन और कलाकार स्टार प्रचारक हैं. कटियार यहीं नहीं रुके. उनका कहना था कि जितना प्रियंका को खूबसूरत बताया जाता है, वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं.

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है. वो समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »