आखिरी दिन नामांकन करने पहुंचे राजनाथ के पुत्र पंकज, दर्ज हुआ मुकदमा

पंकज सिंह के नामांकन जुलूस में कई गाड़ियां भी शामिल हुई थीं. जुलूस में शामिल कुछ गाड़ियां कलेक्ट्रेट के अंदर बैरीकेडिंग को पार करके परिसर में भी दाखिल हुई थीं. आचार संहिता के नियमों के मुताबिक चुनावों में नामांकन के समय सभी गाड़ियों को एक सीमित दूरी तक ही जाने की अनुमति है.

Advertisement
पंकज सिंह पंकज सिंह

संदीप कुमार सिंह

  • नोएडा,
  • 24 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

उत्तर प्रदेश की नोएडा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह चुनाव से पहले विवादों में आ गए हैं. नामांकन के आखिरी दिन अपनी उम्मीदवारी का फॉर्म भरने पहुंचे पंकज सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है. पंकज सिंह पर नामांकन के दौरान 100 मीटर के अंदर नारेबाजी और 12 से अधिक लोगों को नामांकन परिसर क्षेत्र में ले जाने का आरोप है.

Advertisement


दरअसल पंकज सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और नोएडा की मौजूदा विधायक विमला बाथम भी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. जाहिर है कि उनके साथ भारी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचे थे. समर्थकों का प्यार अब उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है.


बताया जा रहा है कि पंकज सिंह के नामांकन जुलूस में कई गाड़ियां भी शामिल हुई थीं. जुलूस में शामिल कुछ गाड़ियां कलेक्ट्रेट के अंदर बैरीकेडिंग को पार करके परिसर में भी दाखिल हुई थीं. आचार संहिता के नियमों के मुताबिक चुनावों में नामांकन के समय सभी गाड़ियों को एक सीमित दूरी तक ही जाने की अनुमति है. आचार संहिता के महत्वपूर्ण नियमों की अनदेखी के बाद सूरजपुर कोतवाली में के खिलाफ आचार सहिंता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement