यूपी चुनाव: टिकट के लिए कांग्रेस ने मांगे आवेदन, उम्मीदवारों को जमा करने होंगे 11000 रुपए

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसे लेकर एक पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने टिकट की मांग करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन के साथ साथ 11-11 हजार रु जमा करने के लिए कहा है. पार्टी का कहना है कि यह पैसे सहयोग राशि के तौर पर जमा किए जाएंगे.

Advertisement
चुनावी रणनीति बनाने के लिए प्रियंका गांधी पिछले हफ्ते लखनऊ दौरे पर पहुंची थीं. चुनावी रणनीति बनाने के लिए प्रियंका गांधी पिछले हफ्ते लखनऊ दौरे पर पहुंची थीं.

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 15 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST
  • सहयोग राशि के तौर पर जमा किए जाएंगे पैसे
  • तय फॉर्मेट में भरना होगा उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति बनाकर प्रचार में भी जुट गई हैं. इसी बीच कांग्रेस ने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन के साथ 11-11 हजार रु जमा करने के लिए कहा है. 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसे लेकर एक पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने टिकट की मांग करने वाले उम्मीदवारों से 11-11 हजार रु जमा करने के लिए कहा है. पार्टी का कहना है कि यह पैसे सहयोग राशि के तौर पर जमा किए जाएंगे. 

Advertisement

ऐसे तय होंगे उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में टिकट देने से पहले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित फॉर्मेट तय किया है. उम्मीदवारों को इस फॉर्म के जरिए  इलेक्शन कमेटी में आवेदन करना होगा. कांग्रेस ने रूट लेवल कमेटियां बनाई हैं जिनमें पार्टी के न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत अध्यक्ष हैं. ये कमेटियां कैंडिडेट को लेकर रिसर्च करेंगी और एक रिपोर्ट कार्ड इलेक्शन कमेटी को सौपेंगी. 

सिर्फ 2 लोगों के नाम जाएंगे हाईकमान के पास

ये कमेटियां कैंडिडेट को लेकर रिसर्च करेंगी और एक रिपोर्ट कार्ड इलेक्शन कमेटी को सौपेंगी. 10 लोगों के नाम इलेक्शन कमेटी तक भेजे जाएंगे. इलेक्शन कमेटी आठ लोगों को रिजेक्ट कर दो लोगों के नाम हाईकमान यानी प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजेगी जिसमें से प्रियंका गांधी के यहां एक नाम तय होगा जो विधानसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार होगा.

Advertisement

फॉर्म में पूछे जा रहे ये सवाल 

कांग्रेस उम्मीदवारों से जो फॉर्म भरवा रही है, उनमें पूछा गया है कि आपका पॉलिटिकल एक्सपीरियंस क्या है? आप कितने समय से कांग्रेस में काम कर रहे हैं? आपकी योग्यता क्या है? कांग्रेस की नीतियों से आप कितना परिचित हैं? आपके क्षेत्र में आपकी पहचान किस तरीके से हैं? अपराधिक इतिहास आपका है कि नहीं? इसके अलावा उम्मीदवारों को कुछ लाइन में ये भी बताना होगा कि उन्हें क्यों उम्मीदवार बनाया जाए?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »