यूपी चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी बोलीं- हर सीट पर उतारेंगे उम्मीदवार

प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस को जीतना होगा तो पार्टी अपने दम पर जीतेगी. पार्टी प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी.

Advertisement
प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी

श्रेया चटर्जी

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST
  • प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में प्रतिज्ञा सम्मेलन को किया संबोधित
  • कहा- हर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बनाएंगे उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पतवार इसबार प्रियंका गांधी ने थाम रखी है. प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी. यदि कांग्रेस को जीतना होगा तो पार्टी अपने दम पर जीतेगी. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पार्टी प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी.

Advertisement

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी में न सपा लड़ रही है और ना ही बसपा, सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस हो या कोई और संकट, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आए. उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्नाव, लखीमपुर खीरी या हाथरस की घटनाओं के खिलाफ सपा या बसपा के लोग खड़े हुए थे? कांग्रेस ने संघर्ष किया.

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो आजादी के लिए नहीं लड़े वे स्वतंत्रता का सम्मान नहीं कर सकते. जो व्यक्ति घर बनाता है, उसके मन में इसके लिए अलग तरह का प्यार रहता है लेकिन आने वाली पीढ़ी को जब ये मुफ्त में मिलता है तो उसके मन में अलग तरह की भावना रहती है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को निशाने पर लेते हुए कहा कि इसीलिए वे आजादी की अहमियत नहीं समझ पा रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस केवल विकास नहीं लाई, हम सद्भाव भी लेकर आए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमने पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता दी है और हमारी हर नीति में हमेशा पिछड़ों को प्राथमिकता दी गई है. प्रियंका गांधी ने जयंती पर पंडित नेहरू को भी याद किया और कहा कि उन्होंने अपनी कितान में भारत माता की जय के नारे को लेकर लिखा था. भारत माता की जय नारे का अर्थ है जय किसान, जय सैनिक, जय कार्यकर्ता, जय महिलाएं. उस स्वतंत्रता का अर्थ था संवैधानिक स्वतंत्रता, वित्तीय स्वतंत्रता और लोकतंत्र की व्यापकता. उन्होंने कहा कि जब मैं यूपी आती हूं तो महसूस होता है कि बीजेपी आजादी का मतलब नहीं समझती.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »