सुच्चा सिंह का स्टिंग ऑपरेशन करने वाला बोला- केजरीवाल की थी साजिश

सुच्चा सिंह छोटेपुर का बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन करने वाले गुरुलाभ सिंह महल ने चंडीगढ़ के एक प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये साफ किया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर एक ईमानदार आदमी हैं. उन्होंने कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर को हटाने की साजिश अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने रची थी

Advertisement
सुच्चा सिंह छोटेपुर सुच्चा सिंह छोटेपुर

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 02 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

आम आदमी पार्टी के लिए उनके पूर्व पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को रिश्वत लेने के आरोप में पार्टी से निकालना लगातार मुसीबत भरा हो रहा है. कुछ महीने पहले सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी ने रिश्वत लेने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया था. पार्टी ने कहा था कि सुच्चा सिंह छोटेपुर ने एक वॉलेंटियर से टिकट दिलवाने का वादा करके करीब दो लाख रुपये रिश्वत ली. जिसका वीडियो बनाकर स्टिंग किया गया. जिसके बाद पार्टी ने सुच्चा सिंह छोटेपुर को जांच करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

Advertisement

केजरीवाल और संजय सिंह ने रची स्टिंग की साजिश
सुच्चा सिंह छोटेपुर का बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन करने वाले गुरुलाभ सिंह महल ने चंडीगढ़ के एक प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये साफ किया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर एक ईमानदार आदमी हैं. उन्होंने कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर को हटाने की साजिश अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने रची थी. गुरुलाभ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की हाई कमान अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक और संजय सिंह की मर्जी के अनुसार मैंने उनका स्टिंग ऑपरेशन किया. उन्होंने एक ऑडियो क्लिपिंग भी मीडिया को सुनाई, जिसमें सुच्चा सिंह छोटेपुर से पैसे लेने को कह रहा था और छोटेपुर इंकार कर रहा था.

महल ने बताया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर के बढ़ते हुए राजनीतिक कद से डरकर और आने वाले चुनावों में टिकटों के बंटवारे को आम आदमी पार्टी के दिल्ली में बैठे हुए लोगों के हिसाब से करने के लिए सुच्चा सिंह छोटेपुर को दरकिनार करना बहुत जरूरी था. इसलिए आम आदमी पार्टी ने मुझे सुच्चा सिंह छोटेपुर को 2 लाख रुपये बिना रसीद के देने की जिम्मेदारी सौंपी. सुच्चा सिंह छोटेपुर इन पैसों को नहीं ले रहा था लेकिन मैं जबरदस्ती उसे देकर आया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसके पीछे मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना था कि मैं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की असलियत जानने के लिए इनका वफादार बनना चाहता था. साथ ही दिमाग में यह भी था कि शायद आम आदमी पार्टी में मुझे कोई बड़ा पद मिल जाए. अब मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं और मैं अपनी बात की सत्यता प्रमाणित कर सकता हूं. इसलिए मैं इतनी देर बाद मीडिया के सामने आया हूं. मैं आगे भी और सबूतों के साथ आम आदमी पार्टी के बारे में खुलासा करता रहूंगा.

सुच्चा सिंह ने बनाई नई पार्टी
वहीं गुरुलाभ सिंह के इस खुलासे के बाद जो एक वक्त में आम आदमी पार्टी के पंजाब कन्वीनर हुआ करते थे, लेकिन पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी 'अपना पंजाब पार्टी' बना ली है. वो एक बार फिर से मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि वो तो पार्टी से निकाले जाने पर भी कहते रहे थे कि वो एक ईमानदार छवि के आदमी हैं. इससे पहले भी कई बार वो पार्टी के लिए इसी तरह से फंड लोगों से लेते रहे थे और पार्टी की रैलियों और बैठकों में इस पैसे को खर्च भी किया गया. सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि इस फंड को लेने से पहले पार्टी ने कभी भी इनकार नहीं किया लेकिन जब पार्टी को लगा कि पंजाब के एक पंजाबी चेहरे की लोकप्रियता पार्टी में बढ़ती जा रही है तो सोची समझी प्लानिंग से एक फर्जी स्टिंग करवाकर रिश्वत लेने का आरोप लगाकर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. जबकि वो एक ईमानदार छवि के आदमी हैं जिसको पूरा पंजाब जानता है.

Advertisement

सुच्चा सिंह छोटेपुर को फर्जी स्टिंग करके रिश्वत लेने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के आरोप पर अरविंद केजरीवाल ने कभी पार्टी के वॉलेंटियर रहे और सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्टिंग करने वाले गुरुलाभ सिंह पर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा कि इतने दिन से गुरुलाभ सिंह कहां गायब था और अब वो इस तरह के आरोप चुनाव से ठीक पहले क्यों लगा रहा है. ये अपने आप में बयां करने के लिए काफी है कि ये आरोप आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश है. आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को देखकर विपक्षी पार्टियां इस तरह के हथकंडे अपना रही हैं.

आम आदमी पार्टी भले ही गुरुलाभ सिंह के खुलासे को एक आरोप कहकर टाल दे. लेकिन आम आदमी पार्टी के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि जब इसी गुरलाली सिंह के स्टिंग को आधार बनाकर ही आम आदमी पार्टी ने अपने पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को रिश्वत लेने के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था तो अब पार्टी उसी गुरुलाभ सिंह को भी कटघरे में कैसे खड़ा कर रही है. जबकि इसी स्टिंग पर ही इस पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »