आचार संहिता तोड़ने पर चुनाव आयोग ने बीजेपी और अखबारों को दिया नोटिस

गौरतलब है कि आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी पक्षों को चिट्ठी लिखकर आगाह किया था कि चुनाव प्रचार बंद होने के बाद प्रकाशन के लिए भेजे जाने वाले सभी विज्ञापन आयोग की मंजूरी के बाद ही प्रकाशित या प्रसारित होंगे.

Advertisement
चुनाव आयोग ने बीजेपी को दिया नोटिस चुनाव आयोग ने बीजेपी को दिया नोटिस

संजय शर्मा

  • इंफाल/नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

चुनाव आयोग की मंजूरी के बगैर मतदान से ऐन पहले मणिपुर के अख़बारों और इलैक्ट्रोनिक मीडियम में विज्ञापन देने पर आयोग बीजेपी और मीडिया संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.

गौरतलब है कि आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी पक्षों को चिट्ठी लिखकर आगाह किया था कि प्रचार बंद होने के बाद प्रकाशन के लिए भेजे जाने वाले सभी विज्ञापन आयोग की मंजूरी के बाद ही प्रकाशित या प्रसारित होंगे.

Advertisement

बीजेपी ने इसका पालन नहीं किया. इससे आयोग नाराज है. इस मामले आठ अखबारों और बीजेपी को नोटिस भेजकर आयोग ने जवाब मांगा है. चुनाव आयोग ने मणिपुर के राज्य निर्वाचन अधिकारी से सोमवार सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट तलब की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »