'मां ने भरोसे के साथ मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि...', रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट लिखी. उन्होंने लिखा कि, 'रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था. मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है. अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं.

Advertisement
 राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2024,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से नामांकन किया. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने आज ही सुबह प्रत्याशी का ऐलान किया था. इस तरह अमेठी और रायबरेली जैसी बहुप्रतीक्षित सीट से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. रायबरेली से नामांकन करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था. मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में साथ खड़े होने की अपील की.

Advertisement

अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहींः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट लिखी. उन्होंने लिखा कि, 'रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था. मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है. अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे ख़ुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं. मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं.'

प्रियंका गांधी ने भी लिखी पोस्ट
राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन को प्रियंका गांधी ने भी भावुक पल बताया है. उन्होंने भी X पर पोस्ट लिखकर कहा कि, 'कुछ दिनों पहले मां ने कहा था, "मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है. वह रायबरेली आकर पूरा होता है." ऐसा परिवार, जिसने कई पीढ़ियों को अपने में मिला लिया; जो दशकों तक हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख, संकट और संघर्ष में चट्टान की तरह हमारे साथ खड़ा रहा. यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है. यह सेवा और आस्था का रिश्ता भी है जो आधी सदी से अटूट है.

Advertisement

अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैंः प्रियंका गांधी
उन्होंने लिखा कि, 'हमें यहां के लोगों से जितना प्यार, जितनी आत्मीयता और सम्मान मिला है, वह अनमोल है. परिवारिक रिश्ते की सबसे बड़ी सुंदरता ये होती है कि आप चाहकर भी कभी उसके स्नेह का कर्ज नहीं उतार पाते. इस मुश्किल वक्त में, जब हम देश के लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो इस लड़ाई में भी हमारा पूरा परिवार दृढ़ता से हमारे साथ खड़ा है. आज हजारों परिवारजनों की मौजूदगी में बड़े भाई राहुल ने अपना चुनाव नामांकन दाखिल किया.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »