400 सीटों के टारगेट पर क्या बोले बीजेपी नेता आतिफ रशीद?

बीजेपी अल्पसंख्यक विंग के नेता आतिफ रशीद ने कहा कि हम सिर्फ मुस्लिम समुदाय से अनुरोध कर रहे हैं कि वे विकसित भारत की यात्रा में भाग लें. उन्हें देखना चाहिए कि 65 वर्षों की तुलना में पिछले 10 वर्षों में उनके जीवन में कितना बदलाव आया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:21 AM IST

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है. इसी के तहत भाजपा मुस्लिम आउटरीच कार्यक्रम चला रही है. इस दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक विंग के नेता और गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, दमन-दीव और दिल्ली जैसे राज्यों के लिए भाजपा अल्पसंख्यक स्नेह संवाद अभियान के क्लस्टर प्रभारी आतिफ रशीद ने कहा कि बीजेपी देशभर में स्नेह संवाद, महिला स्नेह संवाद, सद्भाव स्नेह संवाद, मोदी मित्र जैसे विभिन्न मुस्लिम आउटरीच कार्यक्रम चला रही है. 

Advertisement

आजतक से बात करते हुए आतिफ रशीद ने कहा कि चाहे मुसलमान बीजेपी को वोट दें या न दें, भाजपा 370 सीटों का आंकड़ा पार करने जा रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीटों से ज्यादा जीतेगी. उन्होंने कहा कि मैं आपको बता दूं मुस्लिम वोट करें या नहीं, बीजेपी 370 से ज्यादा सीटें जीत रही है और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी. 2014 के लोकसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय ने बीजेपी को वोट नहीं दिया और कई राज्य विधानसभा चुनावों में भी हमें उनका वोट नहीं मिला. रशीद ने कहा कि हम सिर्फ मुस्लिम समुदाय से अनुरोध कर रहे हैं कि वे विकसित भारत की यात्रा में भाग लें. उन्हें देखना चाहिए कि 65 वर्षों की तुलना में पिछले 10 वर्षों में उनके जीवन में कितना बदलाव आया है.

Advertisement

'भारतीय मुसलमान को पहले मजदूर कहा जाता था'

आतिफ रशीद ने कहा कि भारतीय मुसलमान को पहले मजदूर कहा जाता था, अब एक महाशक्ति देश के नागरिक कहलाते हैं. मोदी सरकार की नीतियों का लाभ मुसलमानों को मिल रहा है. मोदी मित्र संवाद के जरिए बीजेपी उन मुसलमानों से जुड़ रही है, जिनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है, दरअसल ये वही लोग हैं, जिन्होंने कभी बीजेपी को वोट नहीं दिया. अल्पसंख्यक विंग के नेता आतिफ रशीद ने कहा कि हम नियमित रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिल रहे हैं, उनमें से कई लोग पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं. जब हम उनसे जुड़ते हैं तो वे हमें बताते हैं कि मोदी के शासन में भारत की विदेश नीति बदल गई है, जो भारतीय मुसलमान यूएई या सऊदी अरब में रहते हैं, वह हमें बता रहे हैं कि भारतीयों के प्रति अरब देशों के व्यवहार में बदलाव आ रहा है. 

मुस्लिम युवाओं और महिलाओं से जुड़ने की कोशिश

उन्होंने कहा कि भाजपा की अल्पसंख्यक शाखा देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जहां भाजपा नेता मुस्लिम समुदाय के लोगों की सभा को संबोधित करते हैं, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बताया जाता है कि मोदी शासन के 10 वर्षों के तहत भारत कैसे बदल गया है. इन कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम युवाओं और मुस्लिम महिलाओं से जुड़ने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

'बीजेपी ने समाज के प्रत्येक वर्ग का समग्र विकास किया'

आतिफ रशीद ने बताया कि अपने "स्नेह संवाद" कार्यक्रम के दौरान भाजपा इस बात पर जोर डाल रही है कि विपक्षी राजनीतिक दलों ने राजनीतिक लाभ के लिए मुस्लिम समुदाय के विश्वास का दुरुपयोग किया है, लेकिन भाजपा एकमात्र पार्टी है जो "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के एजेंडे पर काम करती है. रशीद ने कहा कि आज भारतीय मुसलमान जो कभी महंगे निजी अस्पतालों में जाने की हिम्मत नहीं करते थे, अब आयुष्मान भारत योजना के कारण आसानी से इलाज पा रहे हैं. मुस्लिम युवा अब शिक्षित और कार्यरत हैं. भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए काम किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement