BJP ने महाराष्ट्र में लॉन्च किया 'कॉफी विद यूथ' अभियान, युवाओं को बताएंगे सरकार की योजनाएं

महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव विक्रांत पाटिल ने कहा कि कॉफी या चाय युवाओं तक पहुंचने का एक माध्यम है और कॉफी युवाओं के बीच एक लोकप्रिय पेय है, इसलिए यह "बातचीत करने का सबसे अच्छा तरीका" है. अभियान के तहत पार्टी ने कॉफी मग भी लॉन्च किया है. जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है और मोटे अक्षरों में 'कॉफी विद यूथ' लिखा है.

Advertisement
 महाराष्ट्र में BJP ने शहरी युवाओं के लिए 'कॉफी विद यूथ' अभियान शुरू किया महाराष्ट्र में BJP ने शहरी युवाओं के लिए 'कॉफी विद यूथ' अभियान शुरू किया

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 29 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं. इसी क्रम में बीजेपी की महाराष्ट्र विंग की युवा शाखा ने चुनाव से पहले 'कॉफी विद यूथ' अभियान शुरू कर दिया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र (भाजयुमो) ने युवाओं, विशेषकर फर्स्ट टाइम वोटर यानी पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के साथ चर्चा करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है. 

Advertisement

महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव विक्रांत पाटिल ने कहा कि कॉफी या चाय युवाओं तक पहुंचने का एक माध्यम है और कॉफी युवाओं के बीच एक लोकप्रिय पेय है, इसलिए यह "बातचीत करने का सबसे अच्छा तरीका" है. अभियान के तहत पार्टी ने कॉफी मग भी लॉन्च किया है. जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है और मोटे अक्षरों में 'कॉफी विद यूथ' लिखा है.

पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को टारगेट करते हुए 'नमो युवा चौपाल' अभियान भी शुरू किया है. विक्रांत पाटिल ने कहा कि पार्टी ने 300 वक्ताओं की एक सूची तैयार की है जो दो अभियानों के माध्यम से युवाओं के साथ चर्चा करेंगे.

बीजेपी नेता पाटिल ने कहा कि पहली बार वोटिंग करने वाले, युवाओं के साथ बातचीत करना बहुत महत्वपूर्ण है. 'कॉफी विद यूथ' कार्यक्रम के जरिए हम शहरी क्षेत्र के युवाओं से बात करने जा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हमने 'नमो युवा चौपाल' शुरू किया है. दोनों अभियान लोकसभा चुनाव के लिए शुरू किए गए हैं.

Advertisement

भाजपा नेता ने कहा कि नियुक्त किए गए वक्ता युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे. उन्होंने कहा कि हम युवाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों और उनके सामने अब मौजूद अवसरों के बारे में बताने जा रहे हैं. हम हर क्षेत्रों के युवाओं से बात करेंगे. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »