गन्ना किसानों पर बोले योगी आदित्यनाथ- एक-एक पैसे चुकाऊंगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ और बागपत के चुनावी दौरे पर हैं. मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन पर कई सवाल खड़े किए. मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो की भी आलोचना की. उन्होंने गन्ना किसानों पर बोलते हुए कहा कि वे किसानों की बकाया राशि चुकाएंगे.

Advertisement
योगी का कांग्रेस पर हमला (फाइल फोटो- पीटीआई) योगी का कांग्रेस पर हमला (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत और मेरठ में चुनावी दौरे पर थे. योगी ने यहां जनसभाओं को संबोधित किया. बागपत में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर सवाल कई सवाल भी उठाए.

वहीं मेरठ में योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि वे गन्ना किसानों का बकाया चुकाएंगे. उन्होंने कहा, 'गन्ना किसानों के एक-एक पैसे चुकाऊंगा.'

Advertisement

बागपत में सीएम योगी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि जैसे शहरी नक्सलियों ने कांग्रेस के अंदर घुसपैठ करके कांग्रेस पार्टी को ही हाइजैक कर लिया हो. ऐसा शर्मनाक दृश्य देश के सामने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पैदा करना चाहते हैं.'

सपा-बसपा की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, 'यह चौधरी चरण सिंह जी की भूमि है, लेकिन 30 वर्षों से यहां मांग हो रही थी चीनी मिल की. जयंत सिंह यहां से चुने गए लेकिन वो कुछ कर नहीं पाए. लेकिन सत्यपाल सिंह जी को आपने जिताया एक झटके में यह मिल बन गई.'

योगी ने बागपत रैली में सपा और बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'पांच वर्षों के अंदर देश शासन को देखा, दो वर्षों से आपने प्रदेश के शासन को भी देखा होगा. बहन-बेटियों की सुरक्षा सपा-बसपा के लिए मुमकिन नहीं थी, लेकिन अब मोदी जी हैं तो यह भी मुमकिन हुआ. आज प्रदेश में सब ठीक चल रहा है.'

Advertisement

हिंदुओं की पवित्र कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा को बंद कराने की बात होती थी अब हर कांवर यात्रा के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाये जा रहे हैं.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बिसाहड़ा गांव में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान भारतीय सेना को 'मोदी जी की सेना' बता दिया था. योगी के इस बयान पर चुनवा आयोग ने भाषण की कॉपी मांगी है. उत्तर प्रदेश निर्वाचन कार्यालय से चुनाव आयोग ने इस पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है.

बता दें बागपत में 11 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग होगी. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सत्यपाल सिंह ने 2 लाख कें अंतर से जीत दर्ज की थी. दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के गुलाम मोहम्मद थे जिन्हें कुल 213,609 वोट मिले थे. वहीं रालोद के चौधरी अजित सिंह को कुल 199,516 वोट मिले थे.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »