कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की 5वीं लिस्ट जारी, मेरठ से बदला कैंडिडेट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 56 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.अब तक कांग्रेस की ओर से 137 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है.

Advertisement
कांग्रेस ने जारी की पांचवीं लिस्ट कांग्रेस ने जारी की पांचवीं लिस्ट

इंद्रजीत कुंडू / कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 12:49 AM IST

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 56 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.अब तक कांग्रेस की ओर से 137 उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं. सोमवार देर रात को जारी की गई लिस्ट में पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं. पश्चिम बंगाल के 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. पश्चिम बंगाल के अलावा तेलंगाना के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया है.

Advertisement

इनमें अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे. उनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी को जंगीपुर से टिकट मिला है जबकि तेलंगाना के निजामाबाद से मधु वाई. गौड़ और नलगोन्डा से एन. उत्तम कुमार रेड्डी को टिकट दिया गया है.

56 उम्मीदवारों में से 22 उम्मीदवार आंध्र प्रदेश, 11 पश्चिम बंगाल, 8 तेलंगाना, 6 ओडिशा, 5 असम, 3 उत्तर प्रदेश और एक लक्षद्वीप से हैं.

उत्तर प्रदेश की जिन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं, उनमें गाजियाबाद से डॉली शर्मा, बुलंदशहर से बंसी लाल पहाड़िया और मेरठ से डॉ. हरेंद्र अग्रवाल के नाम का ऐलान किया गया है. जबकि इससे पहले कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में मेरठ से ओपी शर्मा को उम्मीदवार बनाया था.

ओडिशा विधानसभा चुनावों की लिस्ट भी जारी

Advertisement

इसके साथ ही कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए भी अपने 36 उम्मीदवारों की विस्ट के नाम का ऐलान कर दिया है.

इससे पहले, कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए चार बार अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. चौथी लिस्ट में कांग्रेस ने 27 (अरुणाचल की 2, छत्तीसगढ़ की 5, केरल की 12, यूपी की 7 और अंडमान निकोबार की 1 सीट), तीसरी लिस्ट में 18 सीटें (असम के 5, मेघालय के 2, यूपी, नगालैंड और सिक्किम के 1-1, तेलंगाना के 8 उम्मीदवार), दूसरी लिस्ट में 21 सीटें (16 उत्तर प्रदेश और पांच महाराष्ट्र) और पहली सीट में 15 नाम (यूपी के 11 और गुजरात के 4 नाम) शामिल थे. उम्मीदवारों की ताजा सूची में मेरठ से कांग्रेस के उम्मीदवार को बदला गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »