मथुरा: सरकारी स्कूल में जनसभा करने पर हेमा मालिनी को नोटिस

हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा क्षेत्र के चौमुहां गांव में चुनाव प्रचार के दौरान स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित किया था. निर्वाचन अधिकारी की तरफ से हेमा मालिनी से अगले तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है.

Advertisement
हेमा मालिनी को निर्वाचन अधिकारी का नोटिस हेमा मालिनी को निर्वाचन अधिकारी का नोटिस

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, ऐसे में चुनाव आयोग लगातार सख्ती बरते हुए है. बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी को निर्वाचन अधिकारी की तरफ से नोटिस भेजा गया है. हेमा मालिनी ने एक सरकारी स्कूल में चुनावी सभा को संबोधित किया था, जिसकी वजह से ये नोटिस जारी किया गया है.

Advertisement

हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा क्षेत्र के चौमुहां गांव में चुनाव प्रचार के दौरान स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित किया था. निर्वाचन अधिकारी की तरफ से हेमा मालिनी से अगले तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है.

गौरतलब है कि हेमा मालिनी ने 2014 में भी इस सीट से जीत हासिल की थी, वह पहले ही कह चुकी हैं कि इस बार का चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा.

अभी कुछ दिन पहले ही हेमा मालिनी की मथुरा के खेतों में गेहूं काटते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. प्रचार करते वक्त हेमा मालिनी मथुरा के खेतों में चली गई थीं और वहां मौजूद लोगों के साथ गेहूं काटती दिखी थीं.

बता दें कि मथुरा में हेमा मालिनी को इस बार महागठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है. एसपी-बीएसपी और आरएलडी ने इस सीट से कुंवर नरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक को टिकट दिया है.

Advertisement

चुनाव आयोग इस बार सख्ती के मूड में दिख रहा है. आयोग की तरफ से अभी तक कई बड़े नेताओं को नोटिस जा चुका है, फिर चाहे वह विवादित बयान को लेकर हो या फिर चुनाव प्रचार को लेकर. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नमो टीवी, प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के प्रोड्यूसर को नोटिस, मैं भी चौकीदार कार्यक्रम के लिए भी चुनाव आयोग सख्ती बरत चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »